India News(इंडिया न्यूज),Dominican Republic: दुनिया में एक ऐसा गांव है जहां लड़कियां जब जवान हो जाती हैं तो लड़का बन जाती हैं। यह कहानी डोमिनिकन रिपब्लिक के ला सेलिनास नाम की है जो वैज्ञानिकों के लिए भी एक रहस्य बनी हुई है। यहां की लड़कियां एक निश्चित उम्र के बाद अपना लिंग बदल लेती हैं।
वैज्ञानिक कर रहे हैं शोध
रिपोर्ट के मुताबिक यहां के वैज्ञानिक लड़कियों के लड़का बनने के मुद्दे पर दशकों से शोध कर रहे हैं। लड़कियों के लड़के बनने की वजह से यहां के लोग इस गांव को शापित गांव मानते हैं। इस रहस्य को आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं।
बेटी पैदा होने पर मातम छा जाता है मातम
रिपोर्ट के मुताबिक इस गांव में 12 साल की उम्र तक सभी लड़कियां लड़के बन जाती हैं। ऐसे बच्चों को ‘गुएडोचे’ कहा जाता है। स्थानीय भाषा में इस शब्द का मतलब किन्नर होता है। ऐसी घटनाओं के कारण यहां रहने वाले लोग अपने घर में बेटी होने से डरते हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि इस गांव में बेटी पैदा होने पर मातम छा जाता है। इन अजीबोगरीब घटनाओं के कारण गांव में लड़कियों की संख्या भी काफी कम होती जा रही है।
इस गांव की रहने वाली जॉनी नाम की लड़की ने कहा कि, ”मुझे लड़कियों की तरह कपड़े पहनना पसंद नहीं था और जब मुझे लड़कियों के खिलौने मिलते थे तो मुझे अच्छा नहीं लगता था लेकिन जब मैं लड़कों के ग्रुप में गई तो मुझे अच्छा नहीं लगा।” मैंने इसे देखा, मैं उसके साथ गेंद खेलने के लिए रुक गया होता।
क्या है इसके पीछे की वजह
रिपोर्ट के मुताबिक इस गांव के डॉक्टरों का कहना है कि इन सबके पीछे किसी तरह की आनुवांशिक बीमारी है। जिसे ‘स्यूडोहर्मैफ्रोडाइट’ कहा जाता है। इस बीमारी में लड़की के रूप में जन्म लेने वाली लड़की में लड़के के शरीर के अंग धीरे-धीरे विकसित होने लगते हैं। इसके साथ ही बढ़ती उम्र के साथ आवाज भी बदलने लगती है। आवाज अपने आप भारी होने लगती है।
कई शोधकर्ता इस बीमारी का इलाज ढूंढने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।