India News (इंडिया न्यूज),Happy New Year 2025: साल 2025 शुरू होने वाला है। रात के 12 बजते ही 2024 विदा हो जाएगा और नया साल शुरू हो जाएगा। नए साल के स्वागत के लिए पूरी दुनिया में तैयारियां चल रही हैं। हर कोई अपने-अपने अंदाज में नए साल का स्वागत करने में जुटा हुआ है। अलग-अलग टाइम जोन होने की वजह से अलग-अलग देश अलग-अलग समय पर नए साल का स्वागत करते हैं। भारत से पहले 41 देश ऐसे हैं जो नए साल का स्वागत करते हैं।
नया साल सबसे पहले कहां मनाया जाता है?
दुनिया में सबसे पहले नया साल किरीटीमाटी द्वीप पर मनाया जाता है। इसे क्रिसमस द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रशांत महासागर का एक एटोल है और किरिबाती गणराज्य का हिस्सा है। यहां का समय भारत से 7.30 आगे है। यानी जब भारत में 3.30 बजते हैं, तब यहां 12 बजते हैं।
किरीटीमाटी द्वीप के बाद न्यूजीलैंड के टोंगा और चैथम द्वीप नए साल का स्वागत करते हैं। सबसे आखिर में नया साल दक्षिण प्रशांत में किरीबाती के दक्षिण-पश्चिम में अमेरिकी समोआ और नीयू द्वीप पर मनाया जाता है।
इसके अलावा, एक समय ऐसा भी था जब समोआ (अमेरिकी समोआ नहीं) नए साल का जश्न मनाने वाले आखिरी देशों में से एक था। 2011 में चीजें बदल गईं, जब देश ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ तालमेल बिठाने के लिए समय क्षेत्र बदल दिया। अब समोआ जश्न मनाने वाले पहले देशों में से एक है।
भारत का समय | किस देश में नए साल का आगाज |
3.30 | किरीटीमाटी द्वीप |
3.45 | चैथम द्वीप |
4.30 | न्यूजीलैंड |
5.30 | फिजी और रूस के कुछ शहर |
6.30 | ऑस्ट्रेलिया के कई शहर |
8.30 | जापान, दक्षिण कोरिया |
8.45 | पश्चिम ऑस्ट्रेलिया |
9.30 | चीन, फिलिपींस |
10.30 | इंडोनेशिया |
भारत से पहले 41 देश करते हैं नए साल का स्वागत
दुनिया भर में अलग-अलग समय क्षेत्रों के कारण, ऐसे कई देश हैं जो इस श्रेणी में आते हैं। ऐसे 41 देश हैं जो भारत से पहले नए साल का स्वागत करते हैं। इनमें किरिबाती, समोआ और टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, रूस के कुछ हिस्से, म्यांमार, जापान और इंडोनेशिया शामिल हैं।
कैसा रहेगा आपका साल 2025 वार्षिक राशिफल? मेष से लेकर मीन तक जानें सभी अपने ग्रहों की चाल और दशा?
ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ नए साल का जश्न, सिडनी हार्बर ब्रिज पर शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन