India News (इंडिया न्यूज), India China News: चीन ने एक बार फिर दुस्साहस किया है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश में जगहों के नाम बदलने की कोशिश की है। इसको लेकर भारत सरकार ने उसे कड़ी फटकार लगाई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में जगहों के नाम बदलने की कोशिश करने पर चीन को फटकार लगाई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि नाम बदलने से यह तथ्य नहीं बदलेगा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है।

मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने देखा है कि चीन लगातार भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में जगहों के नाम बदलने की निरर्थक और बेतुकी कोशिशें कर रहा है। अपने सैद्धांतिक रुख के मुताबिक हम इस तरह की कोशिशों को पूरी तरह से खारिज करते हैं। नाम बदलने से यह सच्चाई नहीं बदलेगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा।’

भारत ने चीन को लगाई फटकार

भारत ने चीन को ऐसे समय में फटकार लगाई है, जब ड्रैगन लगातार अरुणाचल प्रदेश में जगहों के नाम बदलने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, चीन ने अक्सर अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा ठोकने की कोशिश की है। पिछले साल अप्रैल में चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 30 जगहों के नाम बदलकर चीनी और तिब्बती नाम कर दिए थे। यही वजह है कि अब भारत ने चीन की उन कोशिशों का करारा जवाब दिया है। भारत ने अरुणाचल प्रदेश के इलाकों पर दावा करने की चीन की कोशिश को सिरे से खारिज कर दिया है।

Operation Sindoor: डॉक्टरों ने दिखाई सबसे बड़ी देशभक्ति, किया ऐसा ऐलान, सुन दंग रह भीखमंगा पाकिस्तान

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है

भारत ने चीन से साफ कह दिया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। चीन इससे पहले चार बार अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों के नाम बदलने की कोशिश कर चुका है। इससे पहले साल 2017 में चीन ने भारतीय इलाके में छह जगहों के लिए मानकीकृत नामों की शुरुआती सूची जारी की थी। इसके बाद साल 2021 में 15 जगहों की दूसरी सूची जारी की गई। साल 2023 में चीन ने 11 जगहों के नाम बदलते हुए एक और सूची जारी की। फिर अप्रैल 2024 में चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 30 जगहों के नामों की सूची जारी की।

कर्नल सोफिया कुरैशी पर कमेंट करने वाले मंत्री के घर का हुआ ऐला हाल, देख सदमे में आया नेता, वायरल हो रहा है वीडियो