India News (इंडिया न्यूज), India Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर में एलओसी से बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम के उल्लंघन के बाद भारत के करारा जवाब से पाकिस्तानी सेना बुरी तरह डर गई है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिक अपनी चौकियां छोड़कर भाग गए हैं। पाकिस्तानी चौकी से झंडा भी हटा दिया गया है और पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी अपना झंडा हटा दिया है। इसका साफ मतलब है कि पाकिस्तान इस समय भारतीय सैनिकों से डरा हुआ है।

पाकिस्तानी सेना कर रही गोलीबारी

पाकिस्तानी सेना एलओसी से लेकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा तक गोलीबारी कर रही है। भारतीय सेना के जवाब के बाद अब पाकिस्तानी सेना डर ​​गई है। पाकिस्तानी सैनिक अपनी चौकियां छोड़कर भागने लगे हैं और खुद पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी अपनी चौकी से झंडा हटा लिया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, एलओसी पर गोलीबारी तेज हो गई है। नियंत्रण रेखा पर करीब 20 चौकियों पर भारी गोलीबारी हो रही है। यह गोलीबारी पाकिस्तान की ओर से हो रही है जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

कंबल में लिपटी लाश, दरिंदा लेकर पहुंचा अस्पताल, आखिर किस तरह हिसार में महिला डॉक्टर को उतारा मौत के घाट?

इस्लामाबाद और लाहौर नो फ्लाई जोन

पाकिस्तान को भारत के हमले का डर इस कदर सता रहा है कि पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर और  बिलावल भुट्टो ने अपने परिवार को देश से बाहर भेज दिया है। इसके अलावा, पाक के मंत्रियों की गीदड़-भभकी सामने आ रही है। अब जानकारी सामने आ रही है कि पाकिस्तान ने अब 2 मई तक इस्लामाबाद और लाहौर पर नो टू एयरमेन (नोटम) जारी किया है। इसके अनुसार अब यह नो फ्लाई जोन होगा और यहां कोई भी विमान उड़ान नहीं भरेगा।

Pahalgam Attack पर आ गया दुनिया के सबसे ताकतवर देश का रिएक्शन, कह दी ऐसी बात, सुन दहल उठा पाकिस्तान