India News (इंडिया न्यूज)India Pakistan tension: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने एक बार फिर सनसनीखेज दावा करके क्षेत्रीय तनाव को बढ़ाने काकाम किया है। पाकिस्तान की नेवी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि 4-5 मई 2025 की रात को भारतीय नौसेना का एक विमान उनकी रडार निगरानी में था।

यह वीडियो, जिसे पाकिस्तानी नौसेना के रडार सिस्टम की स्क्रीन बताया जा रहा है, एक अज्ञात विमान की हरकतों को दिखाता है, जिसके बारे में पाकिस्तान ने दावा किया है कि वह भारतीय नौसेना का विमान है। पाकिस्तानी नौसेना के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह विमान उनकी समुद्री सीमा के करीब उड़ रहा था और उनके रडार सिस्टम ने इसे स्पष्ट रूप से ट्रैक किया था।

लड़के के साथ मेट्रो स्टेशन आई और अचानक पटरी पर कूद गई लड़की, 25 की उम्र में खत्म कर ली जिंदगी, घरवाले अनजान

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है रडार स्क्रीन पर एक हिलता हुआ बिंदु दिखाई दे रहा है, जिसे पाकिस्तान नेवी ने इंडियन नेवी का विमान करार दिया है। हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई और इसमें दिख रहे विमान की असली पहचान अभी तक किसी स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हो पाया है।

यह दावा ऐसे समय में आया है, जब समुद्री और हवाई सीमाओं पर निगरानी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही तनाव है। पाकिस्तान का कहना है कि यह घटना उनके रक्षा तंत्र की मजबूती को दर्शाती है, जबकि कुछ विशेषज्ञ इसे क्षेत्र में दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव को और बढ़ाने की चाल के रूप में देख रहे हैं।

पकिस्तान के दावे पर भारतीय नौसेना के आधिकारिक बयान का इंतजार

अभी तक इस दावे पर भारतीय नौसेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना ​​है कि पाकिस्तान के इस दावे से दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक तनाव और बढ़ सकता है। वीडियो में दिखाए गए विमान की हरकतों और पहचान को लेकर अभी भी कई सवाल बने हुए हैं। क्या यह वाकई भारतीय नौसेना का विमान था या फिर यह पाकिस्तान का महज दुष्प्रचार है? इन सवालों के जवाब भारत की प्रतिक्रिया और आने वाले दिनों में किसी स्वतंत्र जांच के बाद ही मिल पाएंगे।

फिलहाल यह घटना भारत-पाकिस्तान संबंधों में नया मोड़ ला सकती है और सबकी निगाहें दोनों देशों की सेनाओं के अगले कदम पर टिकी हैं।

हाथों में हाथ डाले Met Gala पहुंचे प्रियंका-निक, भरी महफिल में ‘विदेशी दामाद’ ने संभाली देसी गर्ल की ड्रेस, शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस, तस्वीरें वायरल