India News (इंडिया न्यूज), India-Pakistan Tension: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक एक्शन ले रहा है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पहलगाम की बैसरन घाटी में प्रकृति की खूबसूरती का आनंद ले रहे पर्टयकों पर गोली बरसाकर आतंकियों ने 28 लोगों की जान ले ली, जिससे पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है। इस हमले का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा कि आतंकियों और उन्हें पनाह देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद से ही पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। उसे बालाकोट से भी ज्यादा गंभीर नतीजों का डर सताने लगा है।पाकिस्तान का डरना लाजिमी भी है, क्योंकि भारत के पास ऐसी-ऐसी मिसाइल है, जिसके छूटते ही पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाएगा।

भारत ने कई मिसाइलों का किया परीक्षण

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, भारत ने अग्नि बैलिस्टिक मिसाइल और ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का कई सीरीज में सफल परीक्षण किया है। इन मिसाइलों की रेंज में लगभग पूरा पाकिस्तान है। अग्नि मिसाइल को इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का दर्जा प्राप्त है। वहीं, भारत और रूस के संयुक्त क्रूज मिसाइल उपक्रम ब्रह्मोस की ताकत दुनिया को पता चल गई है। ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का कई देशों को निर्यात भी किया गया है। पहलगाम में हुए कायराना हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत ने इस हमले का जवाब देने का ऐलान किया है।

भारत के खौफ से पगला गए हैं शहबाज शरीफ? सेना को संबोधित करते हुए अचानक करने लगे शेरो शायरी, मुँह ताकती रह गई पाक आर्मी

अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल

भारत ने अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल की कई सीरीज का सफल परीक्षण किया है। अपनी रेंज, गति और संहारक क्षमता के आधार पर अग्नि-5 मिसाइल को आईसीबीएम का दर्जा प्राप्त है। अग्नि-5 मिसाइल 5500 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित लक्ष्यों को नष्ट करने में सक्षम है। यह परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है। अग्नि-5 मिसाइल एशिया के साथ-साथ यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप के कुछ हिस्सों में स्थित लक्ष्यों को भी तबाह कर सकती है। इसकी गति अद्भुत और अकल्पनीय है। अग्नि-5 मिसाइल मैक 24 यानी ध्वनि की गति से 24 गुना अधिक तेज गति से यात्रा करने में सक्षम है। जब तक पाकिस्तान कुछ करने की सोचेगा, तब तक अग्नि-5 उसे तबाही का मंजर दिखा देगी।

ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

इसके अलावा, अगर हम दूसरी मिसाइल की बात करें तो ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल भारत और रूस का संयुक्त उपक्रम है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रह्मोस मिसाइल 800 किलोमीटर तक के लक्ष्य को नष्ट करने में सक्षम है। भारत ने कई देशों को ये मिसाइलें निर्यात भी की हैं। इसे खास तौर पर भारतीय सेना और वायुसेना के लिए विकसित किया गया है। भारत ब्रह्मोस मिसाइल का हाइपरसोनिक वर्जन विकसित करने में लगा हुआ है, जिसकी मारक क्षमता 1500 किलोमीटर तक होगी। यह मैक-8 (ध्वनि की गति से 8 गुना तेज) की गति से यात्रा करेगी।

भारत-पाकिस्तान में होने वाला है जंग? रूस की इस चेतावनी से पूरी दुनिया में कोहराम, क्या PM Modi के खास दोस्त को पता है अंदर की बात