India News (इंडिया न्यूज), India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की खबरों के बीच पाकिस्तान से ऐसी खबर सामने आ रही है जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की नींदे उड़ा देगा। दरअसल, पूरा मामला ये है कि पाकिस्तान के धार्मिक नेता ने भी सरकार से दूरी बनानी शुरू कर दी है। इस्लामाबाद की लाल मस्जिद के मौलवी ने लोगों से अपील की है कि यह लड़ाई धार्मिक नहीं है और उन्हें इससे दूर रहना चाहिए। लाल मस्जिद के मौलवी अजीज गाजी का एक वीडियो पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक हुसैन हक्कानी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। जिसमें मौलाना अब्दुल अजीज गाजी लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या वे भारत के साथ युद्ध लड़ेंगे? इस पर वहां मौजूद लोग ना का इशारा करते हैं। इस पर मौलाना लोगों को समझदार बताते हैं।

मौलाना अजीज ने क्या कहा?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, मौलाना अजीज पाकिस्तान के सबसे बड़े धार्मिक नेताओं में से एक हैं। इस्लामाबाद की लाल मस्जिद सबसे मशहूर मस्जिद है। वायरल हो रहे वीडियो में मौलाना अब्दुल अजीज कहते हुए नजर आ रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच जंग धार्मिक नहीं है। यह दो देशों के बीच की जंग है, जिसे सरकार को लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म की जंग जरूरी है। दो देशों के बीच जंग से किसी को फायदा नहीं होता। मौलाना अजीज ने आगे कहा कि पाकिस्तान में भारत से ज्यादा जुल्म है। यहां की सरकार इसे नजरअंदाज करती है। ऐसे में इसके लिए लड़ने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से इस नाजुक मौके पर समझदारी से काम लेने की अपील की।

हमास की कैद से बाहर आई इजरायली महिला के साथ हुआ ऐसा घिनौना काम, खौफनाक कहानी सुन कांप जाएगी हर इंसान की रूह

पाकिस्तान खेल रहा गंदा खेल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा लगातार की गई कार्रवाई से पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया है। जिसकी वजह से पाकिस्तान लगातार इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहा है। पहलगाम आतंकी हमले से ठीक पहले पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर ने कुछ ऐसा ही धार्मिक भाषण दिया था। जिसको इस हमले का एक कारण माना जा रहा है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने कुछ दिन पहले पाकिस्तान को अल्लाह का देश बताया था। उन्होंने कहा था कि दुनिया में सिर्फ दो ही देश हैं जो अल्लाह की मर्जी से बने हैं। मुनीर का इशारा सऊदी अरब और पाकिस्तान की ओर था।

मुनीर ने अपने भाषण में लोगों से पाकिस्तान का समर्थन करने की अपील की थी। मुनीर ने इस दौरान हिंदुओं के खिलाफ जहर भी उगला था। उनके भाषण के बाद ही पहलगाम में हमला हुआ था। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार आदिल राजा के मुताबिक पहलगाम हमले के पीछे मुनीर का ही हाथ है।

Pahalgam Attack पर पाकिस्तान परस्त देशों को PM Modi के हनुमान ने ऐसा सुनाया, मुंह ताकते रह गए सबके सब, UN चीफ भी बोलने लगे भारत की भाषा