India News (इंडिया न्यूज), India-Pakistan Trade Relations: भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन को लेकर पूरी दुनिया वाकिफ है। वहीं दोनों देशों के बीच व्यवसायिक रिश्ते साल 2019 से ही स्थगित हैं। दरअसल, 5 अगस्त 2019 को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया था। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान की भावनाएं काफी आहत हुई थीं। इसके बाद उसने भारत से आयात पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद से ही दोनों पड़ोसी देशों के बीच कूटनीतिक और व्यापारिक रिश्ते खराब होने लगे थे। वहीं पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी आयात पर 200 फीसदी टैक्स लगा दिया था। इतना ही नहीं भारत ने पाकिस्तान का मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा भी खत्म कर दिया था।

पाकिस्तान से कई चीज खरीदता है भारत

बता दें कि, भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच पड़ोसी देश होने के बाद भी रिश्ते अच्छे न हों। लेकिन दोनों के बीच कुछ व्यापारिक रिश्ते बने हुए हैं। साल 2022 में दोनों देशों के बीच कुल मिलाकर करीब 2.5 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। हालांकि, अनौपचारिक व्यापार चैनलों और तीसरे पक्ष के देशों के जरिए व्यापार की वजह से यह आंकड़ा द्विपक्षीय व्यापार को कम करके दिखाता है। पाकिस्तान से भारत में कई चीजें आती हैं। क्योंकि भारत के लगभग हर घर को इनकी जरूरत होती है।

भारत के हिंदुओं पर जस्टिन ट्रूडो की नजर, खालिस्तानियों के साथ मिलकर बनाया यह खतरनाक प्लान?

पाकिस्तान पर इन चीजों के लिए निर्भर है भारत

दरअसल, भारत आज भी पाकिस्तान से रोज की जरूरतों का सामान आयात करता है। जिसमें सेंधा नमक, सूखे मेवे, चमड़े का सामान, सौंदर्य प्रसाधन, मुल्तानी मिट्टी, गंधक, तांबा, तांबे के सामान, फल, खनिज ईंधन, प्लास्टिक के सामान, ऊन और चूना पत्थर शामिल हैं। इसके साथ ही कपास, चश्मे में इस्तेमाल होने वाले ऑप्टिक्स, ऑर्गेनिक केमिकल और कन्फेक्शनरी उत्पाद भी पाकिस्तान से आयात किए जाते हैं। साथ ही भारत अपने पड़ोसी देश से स्टील और सीमेंट भी आयात करता है।

‘PM मोदी के जीवन में हरियाणा का विशेष स्थान’, BJP विधायक दल की बैठक से पहले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने विपक्ष पर बोला हमला