India News (इंडिया न्यूज), DRDO New Weapon: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) देश की सैन्य शक्ति को बढ़ाने में लगा हुआ है। DRDO एक से बढ़कर एक हथियार बना रहा है, जो किसी भी युद्ध की तस्वीर बदलने की क्षमता रखते हैं। अब DRDO ने ऐसा खतरनाक हथियार बनाने का ऐलान किया है, जो दुश्मनों पर सीधे मौत की बारिश करेगा। चीन तो छोड़िए, भारत के मित्र देश रूस और अमेरिका भी DRDO के इस हथियार से हैरान हैं।
ताकतवर देशों के उड़े होश
हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, DRDO ने मोबाइल मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाने का ऐलान किया है, वह इसे रूस के BUK (बुक मिसाइल सिस्टम) से प्रेरित होकर बना रहा है। DRDO के इस कदम को मिसाइल डिफेंस के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है, जिसने न सिर्फ चीन बल्कि रूस और अमेरिका जैसे ताकतवर देशों को भी हैरान कर दिया है। DRDO का यह मोबाइल मिसाइल सिस्टम न सिर्फ दुश्मनों के हौसले पस्त करेगा बल्कि दुनिया में शक्ति संतुलन को भी प्रभावित करेगा।
क्या-क्या तकनीक है?
जानकारी के अनुसार, मोबाइल मिसाइल डिफेंस सिस्टम एक ऐसी डिफेंस तकनीक है, जो दुश्मन की मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर देती है। यह उच्च गुणवत्ता वाले रडार और डिटेक्शन सिस्टम की मदद से काम करता है, जो दुश्मन पर बहुत सटीकता से निशाना साध सकता है। इसे बख्तरबंद वाहनों पर लगाया जा सकता है, जिसकी वजह से युद्ध के दौरान इसे बहुत कम समय में तैनात किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करना भी आसान होगा। यह सिस्टम कुछ ही घंटों में अपनी जगह बदल सकता है। यह सिस्टम 70 किलोमीटर से ज्यादा दूरी से दुश्मन की मिसाइल का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर देगा। इसमें स्वदेशी रडार सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा।