India News (इंडिया न्यूज), India-Maldives Relations: मालदीव सरकार ने कहा है कि भारत ने मालदीव से अपने सभी सैनिक वापस बुला लिए हैं।राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू ने देश से सभी भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने के लिए 10 मई की समय सीमा तय की थी। राष्ट्रपति को चीन समर्थक नेता माना जाता है। मालदीव में तैनात लगभग 90 भारतीय सैन्यकर्मियों की स्वदेश वापसी मोहम्मद मोइज्जू के चुनाव अभियान में एक प्रमुख मुद्दा था। राष्ट्रपति कार्यालय की मुख्य प्रवक्ता हिना वलीद ने एक न्यूज पोर्टल को बताया कि मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों के आखिरी बैच को वापस भेज दिया गया है। हालांकि, उन्होंने भारतीय सैनिकों की सही संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी।
भारत ने बुलाए सैनिक
बता दें कि हिना वलीद ने कहा कि सैनिकों की संख्या की जानकारी बाद में दी जाएगी। भारत द्वारा उपहार में दिए गए दो हेलीकॉप्टरों और डोर्नियर विमानों के संचालन और रखरखाव के लिए मालदीव में भारतीय सैन्य कर्मियों को तैनात किया गया था। इससे पहले मालदीव सरकार ने घोषणा की थी कि सोमवार को 51 सैनिकों को भारत वापस भेज दिया गया। सरकार ने आधिकारिक दस्तावेजों के हवाले से मालदीव में 89 भारतीय सैनिकों की मौजूदगी की जानकारी दी थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने गुरुवार (9 मई) को संवाददाताओं से कहा था कि भारतीय कर्मियों का पहला और दूसरा बैच भारत लौट आया है और भारतीय तकनीकी कर्मियों को अब तीन भारतीय विमानन प्लेटफार्मों को संचालित करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।
South China Sea: अमेरिकी विध्वंसक को दक्षिण चीन सागर से खदेड़ दिया, चीनी सेना का दावा -India News