India News (इंडिया न्यूज), India Syria Military Comparison: सीरिया पर विद्रोही समूहों ने कब्ज़ा कर लिया है। देश के राष्ट्रपति अल-असद देश छोड़कर भाग गए हैं। साथ ही अब सीरिया पर पांच दशकों से राज कर रहे असद परिवार का साम्राज्य खत्म हो गया है। सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध के कारण हालात बदल रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर भारत सीरिया के साथ युद्ध करता है तो कौन सा देश जीतेगा। आख़िरकार दोनों देशों के पास कितनी ताकत है?

सीरिया के पास कितनी ताकत?

बता दें कि, सीरिया पश्चिम एशिया में स्थित है, यह देश कई दशकों से संघर्षों का सामना कर रहा है। खास तौर पर 2011 से, जब से वहां गृहयुद्ध शुरू हुआ है। वहीं इस युद्ध ने सीरिया की अर्थव्यवस्था और सैन्य ढांचे को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालांकि अभी भी सीरिया के पास सशस्त्र बल है, जिसके पास बड़ी संख्या में पारंपरिक हथियार, खास तौर पर रॉकेट और तोपें हैं। सीरिया की वायुसेना भी मौजूद है, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसकी तकनीकी स्थिति और काम करने की क्षमता में कमी आई है। साथ ही सीरिया को रूस, ईरान और हिजबुल्लाह जैसे मित्र देशों का समर्थन प्राप्त है, जो उसे सैन्य सहायता प्रदान करते हैं। हालांकि अब देखना होगा कि विद्रोही समहू देश सैन्य ढांचे में क्या सुधार लाते हैं।

2024 में PM Modi ने दुनिया 10 ताकतवर नेताओं को कैसे दी मात, लिस्ट में शामिल भारत के दोस्त देशों के नाम

भारत के पास कितनी ताकत?

एशिया का प्रमुख देशों में भारत शामिल है, जो अपनी सैन्य ताकत के लिए जाना जाता है। बता दें कि भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक है और उसके पास अत्याधुनिक हथियार, विमान, रॉकेट और मिसाइल सिस्टम हैं। भारत के पास प्रहार और अग्नि जैसी मिसाइल डिफेंस सिस्टम हैं, जो उसे किसी भी दुश्मन के हमले से बचने में मदद करते हैं। भारत की वायुसेना भी काफी शक्तिशाली है, जिसमें राफेल और सुखोई जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान शामिल हैं।

वहीं भारत का रक्षा बजट भी काफी बड़ा है और उसने अपने सैन्य क्षेत्र में लगातार निवेश किया है। इसके अलावा भारत की नौसेना भी हथियारों से लैस है, जो हिंद महासागर क्षेत्र में एक बड़ी शक्ति के रूप में मौजूद है। भारत के पास एक मजबूत परमाणु कार्यक्रम भी है, जो इसे वैश्विक राजनीति में एक प्रमुख स्थान देता है। इन क्षमताओं को देखते हुए जाहिर है भारत के पास सीरिया से कई गुना बड़ी सेना और हथियारों का भंडार है। ऐसे में अगर दोनों देशों के बीच संघर्ष होता है, तो भारत जीतेगा।

जान की भीख मांगता रहा ये तानाशाह, मिली गंदी मौत…अपने ही देश से बेइज्जत कर निकाले गए 6 नेता, अंजाम सुनकर कांप जाएगी रूह