India News (इंडिया न्यूज), US-China Trade War : ट्रंप ने दुनिया के खिलाफ शुरू हुए टैरिफ वॉर को 90 दिनों के लिए रोक दिया है। लेकिन चीन को लेकर यह युद्ध जारी रहेगा। ट्रंप के इन फैसलों की वजह से उनके देश की जनता उनके खिलाफ खड़ी हो गई है। चीन और अमेरिका के बीच चल रहे इस ट्रेड वॉर का फायदा भारत को मिल सकता है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत इस समय तीन स्तरों पर काम कर रहा है। जिसमें अमेरिका के साथ ट्रेड डील, ईयू ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर काम और आखिर में चीन के आयात पर नियंत्रण शामिल है।
भारत-अमेरिका के बीच डील
टैरिफ वॉर के बीच भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार आयातित वस्तुओं पर ड्यूटी घटाने पर विचार कर रही है। इसके जवाब में वाशिंगटन नई दिल्ली को कुछ स्थायी टैरिफ राहत दे सकता है। इसे लेकर विदेश मंत्रालय और अमेरिकी प्रशासन के बीच चर्चा चल रही है। इसे लेकर पीएमओ, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और वित्त मंत्रालय प्रस्तावित डील पर काम कर रहे हैं।
यूरोपीय बाजारों पर भारत की नजर
अमेरिका के टैरिफ वॉर ने दुनिया के बाजारों में उथल-पुथल मचा दी है। इसका फायदा भारत को मिल सकता है। इसके लिए उसे यूरोपीय बाजारों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इसके अलावा भारत को ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार की ओर भी बढ़ना होगा। भारत को इससे बेहतर अवसर नहीं मिल सकता। भारत जल्द से जल्द यूरोपीय संघ और यूनाइटेड किंगडम के साथ मुक्त व्यापार समझौते कर सकता है। ब्रिटेन पहले ही भारत के साथ इस तरह के समझौते की इच्छा जता चुका है।
भारतीय बाजारों से चीनी प्रभाव को कम करना
ट्रंप के टैरिफ के कारण चीन की हालत फिलहाल खराब है। इससे बचने के लिए चीन भारत का रुख कर सकता है और सस्ते दामों पर अपना सामान बेचकर यहां के बाजार को खराब करने की कोशिश कर सकता है। इससे बचने और चीनी प्रभाव को कम करने के लिए वह सख्त तंत्र लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसमें चीनी आयात पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) को सख्ती से लागू करना शामिल है। इस पहलू पर गौर करने और तत्काल कार्रवाई करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समूह भी बनाया गया है।
अमेरिका के सबसे खूंखार हथियार से तबाह किया जाएगा पाकिस्तान? इस मुस्लिम देश ने कर दिया बड़ा ऐलान
दुनिया में आएगी एक और महामारी, चारों ओर मचेगी भारी तबाही, WHO की इस चेतावनी से सदमे में आ गए लोग