India News (इंडिया न्यूज), Highest Trade Deficit Countries : राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने कई देशों के साथ टैरिफ वॉर शुरू कर दी है। सभी को ऐसा लगता है कि अमेरिका के पास काफी पैसा है लेकिन ऐसा नहीं है, उसका कर्ज लगातार बढ़ रहा है और इसका ब्याज चुकाने में अमेरिका को काफी पैसा देना पड़ रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में सबसे ज्यादा व्यापार घाटे वाली लिस्ट में अमेरिका टॉप पर है। विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 2023 में अमेरिका का व्यापार घाटा यानी ट्रेड डेफिसिट $1.1 ट्रिलियन था।
यहीं वजह है कि अमेरिका के तीन सबसे बड़े ट्रेडिंग पार्टनर्स कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाया है। ये सभी देश अमेरिका के साथ ट्रेड सरप्लस की स्थिति में हैं। चीन के साथ उसका ट्रेड डेफिसिट $295.4 अरब, ईयूए के साथ $235.6 अरब और मेक्सिको के साथ $171.8 अरब है।
भारत लिस्ट में दूसरे नंबर पर
अमेरिका के बाद इस लिस्ट में दूसरा नंबर भारत का है। आकड़ो के मुताबिक 2023 में भारत का ट्रेड डेफिसिट 245.5 अरब डॉलर रहा। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल से दिसंबर की बात करें तो ये $210.77 अरब डॉलर पहुंच चुका था। पिठले साल से अगर इसकी तुलना करें तो इसमें 11.1% की तेजी आई है। इस वक्त ये $189.74 अरब था। GTRI के मुताबिक भारत का 151 देशों के साथ ट्रेड सरप्लस है। इनमें अमेरिका और नीदरलैंड शामिल है। इसी तरह देश का 75 देशों के साथ ट्रेड डेफिसिट है। इनमें चीन और रूस भी शामिल हैं। चीन के साथ 2023-24 में भारत का ट्रेड डेफिसिट 85 अरब डॉलर रहा।
लिस्ट में और कौन-कौन से देश शामिल
सबसे ज्यादा ट्रेड डेफिसिट वाले देशों की लिस्ट में भारत-अमेरिका के बाद यूके है। इस देश का व्यापार घाटा साल 2023 में 233.1 अरब डॉलर रहा। तुर्की का व्यापार घाटा 86.3 अरब डॉलर, फ्रांस का 82.3 अरब डॉलर, फिलीपींस का 65.9 अरब डॉलर, जापान का 47.9 अरब डॉलर, स्पेन का 37.5 अरब डॉलर, ग्रीस का 35.7 अरब डॉलर और रोमानिया का 31.3 अरब डॉलर रहा।