India News (इंडिया न्यूज),Operation Sindoor: पाकिस्तान के नापाक इरादों को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से पूरी तरह श्रतिग्रस्त कर दिया है। केवल पाकिस्तान को ही नहीं बल्कि भारत ने अन्य दो देशों से भी खुलकर जंग लड़ी। आपको बता देंऑपरेशन सिंदूर से पूरे भारत को एक बड़ी सीख मिली है, और वो सीख यह है कि भारत अब जान गया है कि पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ने का मतलब सिर्फ एक देश से ही नहीं है, बल्कि एक साथ तीन देशों के साथ जंग लड़ने से है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के खिलाफ सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि तुर्की और चीन भी जंग लड़ रहे थे। इन दोनों देश न पाकिस्तान को सिर्फ हथियार ही नहीं दिए, बल्कि उससे भी कहीं ज्यादा साहयता दी है।
कनाडा में बजा हिंदुत्व का डंका, भारतीय मूल की अनीता आनंद बनीं विदेश मंत्री, गीता पर हाथ रखकर ली शपथ
पाक के साथ शामिल थे ये देश
पाकिस्तान को बढ़ावा देने वाले तुर्की और चीन ने इस बार सारी हदें पार कर दी हैं। भारत के खिलाफ सूचना युद्ध फैलाने में पाकिस्तान के साथ चीन और तुर्की ने पूरा साथ दिया। वहीँ ये देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को बचाने की पूरी पूरी कोशिश कर रहे थे। वहीँ आपको बताते चलें चीन के न्यूज़ आउटलेट, जैसे ग्लोबल टाइम्स, शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी और तुर्की का TRT वर्ल्ड खुलेआम पाकिस्तान के पक्ष में प्रोपेगेंडा फैला रहे थे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ और ग्लोबल टाइम्स को वैसे भी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र कहा जाता है, इसलिए उनकी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता न के बराबर है, लेकिन तुर्की का TRT वर्ल्ड खुलेआम पाकिस्तान का मुखपत्र बनकर प्रोपेगेंडा फैला रहा था।
पाकिस्तान की बोली भाषा
पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्की और चीन ने इन दिनों पाकिस्तान की बोली को बोला है। जी हाँ तुर्की और चीन दोनों देशों की मीडिया में पाकिस्तान की भाषा बोली जा रही थी। बिना पुष्टि के ब्रेकिंग न्यूज़ चलाई जा रही थी और उसी आधार पर खबरों का विश्लेषण किया जा रहा था। पाकिस्तानी सेना के हवाले से खबरें चलाई जा रही थीं, जिसमें कहा जा रहा था कि पाकिस्तानी सेना की वजह से भारत को भारी नुकसान हुआ है।
Earthquake:भूकंप से कांपा पूर्वी भूमध्य सागर, तुर्की से लेकर इजराइल तक मची तबाही