India News (इंडिया न्यूज), Bangladesh News: शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही बांग्लादेश के साथ तनाव बढ़ता जा रहा है। बांग्लादेश में न सिर्फ हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। बल्कि मंदिरों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बांग्लादेश में हालात बदतर होते जा रहे हैं। भारत विरोधी गतिविधियां चरम पर हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि बांग्लादेश तनाव को सुलझाने की बजाय उसे और बढ़ाने में लगा हुआ है। इसी परिप्रेक्ष्य में बांग्लादेश द्वारा भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से मछुआरों का आना और उनकी गिरफ्तारी इस विवाद को और हवा दे सकती है। ऐसा नहीं है कि इससे पहले भारतीय समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए कोई नहीं पकड़ा गया हो। लेकिन इस समय जब तनाव चरम पर है। ऐसी घटना जमात के लिए हालात बिगाड़ने का मौका बन सकती है। 

क्या है पूरा ममला?

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, भारतीय तटरक्षक बल समुद्र में हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रहा है और संदिग्ध दिखने वाली हर नाव और ट्रॉलर की जांच की जा रही है। नतीजतन, तटरक्षक बल ने भारतीय सीमा में 78 बांग्लादेशी मछुआरों को पकड़ा है। परिणामस्वरूप 9 दिसंबर को कोस्ट गार्ड ने एक साथ दो बड़ी मछली पकड़ने वाली ट्रॉलर पकड़ीं। इनमें कुल 78 मछुआरे मौजूद थे। यह घटना उस समय हुई जब भारतीय तटरक्षक बल का एक जहाज अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर गश्त कर रहा था। उस समय तटरक्षक बल को भारतीय समुद्री क्षेत्र में कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखी। 

बॉलीवुड की इस सिंगिंग हसीना के पास है हजारों करोड़ की संपत्ति, जानिए कौन है वो गायिका और उनके बिजनेसमैन पति?

भारतीय तटरक्षक बल ने तुरंत शुरू किया अभियान

तटरक्षक बल ने तुरंत अपना अभियान शुरू किया। भारतीय समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे दो बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर पकड़े गए। एक ट्रॉलर का नाम एफवी-लैला था जिसमें 41 लोग मौजूद थे और दूसरे का नाम एफवी मेघना था, जिसमें 37 चालक दल के सदस्य मौजूद थे। दोनों ट्रॉलर बांग्लादेश में पंजीकृत हैं। नाव के पकड़े जाते ही उसकी तलाशी ली गई और सभी 78 मछुआरों को हिरासत में लेकर पारादीप ले जाया गया जहां आगे की पूछताछ की जाएगी।

कितने खतरनाक हैं सीरीया के नए प्रधानमंत्री? मिडिल इस्ट में मचा हंगामा…कांप गए दुनिया भर के मुसलमान!