India News (इंडिया न्यूज), Indian Man In Kuwait Jail: मुस्लिम देश कुवैत में एक महिला की वजह से एक भारतीय शख्स मौत के करीब पहुंच गया है। दरअसल, कुवैत में एक भारतीय शख्स पर एक महिला की हत्या का आरोप लगा है। शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कुवैती कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। अरब टाइम्स के मुताबिक, कुवैत के हवाली इलाके में गश्त के दौरान पुलिस को एक हत्या की सूचना मिली। यहां एक शख्स ने चाकू से गला रेतकर एक महिला की हत्या कर दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक भारतीय को उठाया, जिसने पूछताछ के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि आरोपी शख्स के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है। यह चाकू करीब 10 सेंटीमीटर लंबा है। आरोपी ने चाकू से गला रेतकर महिला की हत्या की। आरोपी भारतीय शख्स ने महिला की हत्या क्यों की, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच करेगी कि क्या आरोपी शख्स का महिला से प्रेम प्रसंग था? कुवैत पुलिस ने मीडिया को बताया कि फोरेंसिक टीम ने सारे सबूत जुटा लिए हैं। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। कुवैत में क्रूर हत्या के लिए मौत की सजा दी जाती है। अगर आरोपी दोषी पाया जाता है तो उसे मौत की सजा दी जा सकती है।

अब वीडियो बनाने वालों को लगेगा तगड़ा झटका, 5 अप्रैल से इस देश में बैन हो जाएगा TikTok

कतर की जेलों में बंद हैं कितने भारतीय कैदी?

विभिन्न अपराधों के आरोप में कतर की जेलों में 100 से ज्यादा भारतीय कैद हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, यह आंकड़ा भारत सरकार ने लोकसभा में दिया है। सबसे ज्यादा भारतीय सऊदी अरब की जेलों में कैद हैं। यहां 2000 से ज्यादा भारतीय कैद हैं। इसके बाद यूएई की जेलों में भारतीय कैद हैं। नेपाल की जेलों में करीब 1300 भारतीय कैद हैं। इसी तरह पड़ोसी देश पाकिस्तान की जेलों में करीब 200 भारतीय कैद हैं।

इस कट्टर मौलाना ने वक्फ बिल को लेकर कह दी ऐसी बात, सुनकर दंग रह जाएंगे दुनियाभर के मुसलमान, बोले- अब मिलेगा…