India News (इंडिया न्यूज),Easy Citizenship Countries:  हर साल हजारों भारतीय लोग देश की नागरिकता प्राप्त करते हैं। वहीं कई लोग दूसरे देश में नागरिकता प्राप्त अप्लाई करते हैं और उन्हे रिजेक्शन भी झेलना पड़ता है। अलग-अलग  देश में नागरिकता प्राप्त करने के नियम अलग है।जहां यूरोप और अमेरिका में नागरिकता प्राप्त बेहद मुश्किल है। वहीं दुनिया में ऐसे कई देश है जहां की नागरिकता प्राप्त करना बेहद आसान है। तो चलिए उन 9 देश के बारे में जानते हैं जहां नागरिकता पाना है बेहद आसान है।

1.ब्राजील

ब्राजील साउथ अमेरिका का एक देश है। यह क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया का 5वां सबसे बड़ा देश है। अगर आप इस देश कि नागरिकता पाना चाहते हैं तो आपको इस देश में 2 साल रहना पड़ेगा। इसके बाद ब्राजील  में आप नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

2.पुर्तगाल

दुनिया के सबसे पॉपुलर फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को कौन नहीं जानता बता दें रोनाल्डो पुर्तगाल के रहने वाला है। उनका ये खूबसूरत देश यूरोप में हैं अगर आप  पुर्तगाल की नागरिकता चाहते हैं तो  यदि आप पुर्तगाल में 3 साल तक रहते हैं और एक निर्धारित सीमा तक करों का भुगतान करते हैं, तो आप नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

3.कनाडा

कनाडा अपनी उदार और खुली नीति के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ नागरिकता प्राप्त करना एक सुव्यवस्थित और स्पष्ट प्रक्रिया है। यदि आप किसी दूसरे देश से कनाडा आकर वहाँ रहते हैं, तो आपको आसानी से स्थायी निवास मिल सकता है, जिसके बाद आप नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।कनाडा में नागरिकता प्राप्त करने के लिए आपको कम से कम 3 साल वहां रहना पड़ता है। इसके अलावा, वहां की संस्कृति और भाषा भी सीखना होगा।

4.मैक्सिको

  मैक्सिको में 5 साल के भीतर स्थायी निवास प्राप्त करने के बाद आप नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

5.न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड अपनी सादगी और उच्च गुणवत्ता वाले जीवन के लिए प्रसिद्ध है। यहां नागरिकता की प्रक्रिया भी काफी सरल है। स्थायी निवास मिलने के बाद आपको केवल 5 साल यहां रहना होगा और फिर आप नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

6.ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया में स्थायी निवासी बनने के बाद, आपको 4 साल तक वहां रहना होता है जिसके बाद आप नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

7.पराग्वे

पराग्वे देश में 3 साल के अंदर ही नागरिकता मिल जाती है। लेकिन आपके अकाउंट में 5000 अमेरिकी डॉलर का बैलेंस रहना चाहिए।

8.पनामा

पनामा में एक मेडिकल टेस्ट पास करने के बाद और 5 साल तक देश में रहने के बाद ही नागरिकता मिल जाती है।

9.बेल्जियम

यदि किसी व्यक्ति की बेल्जियम में जॉब लगी है तो वो कुछ ही दिनों में परमानेंट नागरिकता के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

महाभारत के इस महान योद्धा का किसी ने नही किया अंतिम संस्कार, खुद चौंक गए थे यमराज, जानें क्या है छुपा हुआ रहस्य!

जिन अंग्रेजों ने 200 सालों तक भारत को किया खोखला…उन्हें चीन के हाथों मिला कर्मों का फल? जानें कौन है वो खूंखार जासूस