India News (इंडिया न्यूज),Israel Gaza War:इजराइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के बीच हमास ने रविवार रात गाजा में जीवित बचे आखिरी अमेरिकी बंधक अदन अलेक्जेंडर को रिहा करने की घोषणा की। इस खबर के सामने आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी खुशी जताई है। हालांकि, अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि अलेक्जेंडर को कब रिहा किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, हमास ने अमेरिकी बंधक अदन अलेक्जेंडर को रिहा करने का यह कदम युद्धविराम, गाजा में खाद्य आपूर्ति बहाल करने और सीमा पार खोलने के प्रयासों के तहत उठाया है।
ट्रंप ने क्या कहा?
हमास द्वारा अदन अलेक्जेंडर को रिहा करने की घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अक्टूबर 2023 से बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिक अदन अलेक्जेंडर अपने परिवार के पास वापस आ रहे हैं।
यह अमेरिका और मध्यस्थों (कतर और मिस्र) द्वारा इस युद्ध को समाप्त करने और सभी जीवित बंधकों को उनके प्रियजनों को वापस लौटाने के प्रयासों के प्रति एक सद्भावनापूर्ण इशारा था। उम्मीद है कि यह इस संघर्ष को समाप्त करने के अंतिम कदमों में से एक होगा। मैं उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
क्यों शुरू हुआ जंग
आपको बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने गाजा में सैन्य अभियान चलाया था। इजरायल द्वारा किए गए दावे के अनुसार, हमास के हमले में 1,200 लोग मारे गए थे। इजरायल के 251 लोगों को बंधक बनाया गया था।
52 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
हालांकि, स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान में 52,800 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं और गाजा पट्टी तबाह हो गई है, जिससे इसकी 2.3 मिलियन आबादी सहायता आपूर्ति पर निर्भर हो गई है जो मार्च में इजरायल द्वारा नाकाबंदी लगाए जाने के बाद से तेजी से कम हो रही है।
क्या राफेल को नुकसान हुआ? Pak के साथ संघर्ष में कितने भारतीय जवान हए शहीद, DGMO ने सबकुछ बताया
युद्धविराम के बावजूद जैसलमेर में चौथे दिन भी ब्लैकआउट, जानें टाइमिंग और बड़ी वजह?