India News(इंडिया न्यूज),Israel-Hamas War: इजरायल हमास के बीच चल रहे युद्ध में पूरी दुनिया को कई सारे नुकसान का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद एक बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि, इस भयावह जंग में भारतीय मूल के 34 वर्षीय इजरायली सैनिक गिल डेनियल की मौत हो गई। जानकारी के लिए बचा दें कि, गिल डेनियल की मौत हमास शासित गाजा पट्टी में हाल ही में हुई झड़प में हुई।

समुदाय के लोगों ने दी जानकारी

वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए समुदाय के सदस्यों ने बताया कि, इजरायली सैनिक गिल डेनियल की मंगलवार को हत्या कर दी गई और उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके गृहनगर में सैन्य कब्रिस्तान में किया गया। समुदाय के अलावा इस बात की पुष्टि करते हुए इज़राइल रक्षा बल ने कहा कि, गिल उन दो सैनिकों में से एक थे जो गाजा पट्टी में लड़ाई में मारे गए थे।

डेनियल के मौत पर शोक

गिल डेनियल की मौत पर इजरायल में रह रहे भारतीय मुल के लोगों में काफी निराशा है। जिसके बाद भारतीय यहूदी समुदाय ने इस पर बयान जारी कर कहा कि, “इजरायल ने इस वीभत्स और क्रूर युद्ध में अपने कई सैनिकों को खो दिया है, अपने सर्वश्रेष्ठ बेटों और बेटियों को खो दिया है जो पूरे इज़राइल राष्ट्र के सम्मान के लिए लड़ने के लिए खड़े हुए थे। आज, हम एक और आईडीएफ (इज़राइल रक्षा बल) सैनिक की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हैं। बता दें कि, मास्टर सार्जेंट (रेस.) गिल डेनियल (34), योएल और माज़ल के बेटे है।

दोस्तों ने व्यक्त किया दुख

बता दें कि, गिल डेनियल के मौत पर उनके दोस्त उनके दोस्त तिरज़ा लवी ने कहा कि, वह एक महान व्यक्तित्व वाले प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। अभी एक महीने पहले ही उनकी सगाई हुई थी। कितना बड़ा नुकसान! वहीं गिल के एक और सहपाठी ने कहा कि, “बेहद दर्द के साथ, हम 2007 की कक्षा के 61वें समूह के सदस्य उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हैं…उनकी मुस्कान उनके सभी दोस्तों को याद है।

ये भी पढ़े