India News (इंडिया न्यूज), Aurangzeb Issue In Pakistan : हाल के दिनों में भारत में मुगल बादशाह औरंगजेब का मुद्दा चर्चा में रहा है। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र में हिंसा हुई थी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। अब पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी औरंगजेब का मुद्दा चल रहा है। पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी और लेखक सलमान रशीद ने इस मुद्दे पर चर्चा की है। इस पर सलमान रशीद ने कहा कि मुगल हमारे हीरो नहीं हो सकते। सलमान रशीद ने साफ कहा कि मुगल, खिलजी, तैमूर, गजनी इनमें से कोई भी भारतीय नहीं था। वे सिर्फ लूटने आए थे। भारत का हीरो भारत की धरती से होना चाहिए।

तैमूर लंग के बारे में रशीद ने क्या कहा?

पत्रकार आरजू काजमी के शो में सलमान रशीद ने कहा कि तैमूर लंग बहुत बुरा आदमी था। वह क्रूर था, इसलिए उसने कई लोगों को मार डाला। उसने जिन लोगों को मारा, उनमें बड़ी संख्या में मुसलमान शामिल थे। वह बलात्कारी था। मुगलों के बारे में आगे बात करते हुए सलमान रशीद ने कहा कि अकबर के बाद जितने भी मुगल बादशाह हुए, वे सभी क्रूर थे। उन्होंने हुमायूं को सीधा-सादा बताया। उन्होंने अकबर के दौर को भी निष्पक्ष बताया।

जिया-उल-हक की तुलना औरंगजेब से की

औरंगजेब पर बोलते हुए जिया-उल-हक ने कहा कि वह 17वीं सदी के जिया-उल-हक थे। जिया ने राष्ट्रपति रहते हुए पाकिस्तान में जो कुछ किया, वही औरंगजेब ने अपने शासन में किया। उनकी तारीफ करने लायक कुछ भी नहीं है।

औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग

हाल ही में हिंदू संगठनों ने देश में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग की। इसके अलावा राजनीतिक दलों में भी इसे लेकर खूब बयानबाजी हुई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि भाजपा के वैचारिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने औरंगजेब के मुद्दे पर संयमित रुख अपनाया और औरंगजेब की कब्र के मुद्दे को गैरजरूरी बताया।

उधर, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को इस मुद्दे पर कहा था कि लोग मुगल बादशाह औरंगजेब को पसंद करें या न करें, उनका मकबरा संरक्षित स्मारक है, लेकिन किसी को भी इसका महिमामंडन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

सब अमेरिका-ईरान विवाद में हुए बिजी, इधर इजरायल ने कर दिया बड़ा खेला, गाजा निवासियों को दे दिया बड़ा आदेश

Tariff बम गिराने से पहले Trump ने भारत पर किया बड़ा दावा, घबराहट में लीक कर दी सीक्रेट बातचीत?