India News (इंडिया न्यूज), Giorgia Meloni divorce: जी-20 के दौरान भारत आईं इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी काफी सुर्खियों में रहीं। एक बार फिर मेलोनी की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। मेलोनी ने आज (शुक्रवार) को सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि वो अपने पार्टनर एंड्रिया गिआम्ब्रुनो से अलग हो गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया।
- जी-20 के दौरान भारत की सुर्खियों में रहीं
- 10 साल का रिश्ता टूटा
मेलोनी ने दी जानकारी
मेलोनी ने इस बात की जानकारी को साझा करते हुए लिखा कि” मेरा रिश्ता एंड्रिया गिआम्ब्रूनो के साथ लगभग 10 साल तक चला। अब यह रिश्ता यहीं खत्म हो गया।” उन्होंने कहा, “कुछ समय से हमारे रास्ते अलग हो गए हैं और इसे स्वीकार करने का समय आ गया है।” बता दें कि मेलोनी की एक छोटी सी बेटी भी है। वहीं उनके पार्टनर एक टीवी पत्रकार हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले एक मीडियासेट शो के दौरान जियाम्ब्रुनो के कार्यक्रम के ऑफ-एयर अंश प्रसारित किए। जिसमें उन्हें अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए दिखाया गया।
मेलोनी की एक बेटी भी
वहीं दूसरी अधिक स्पष्ट रिकॉर्डिंग में जियाम्ब्रुनो को एक अफेयर के बारे में शेखी बघारते हुए सुना गया। जियाम्ब्रुनो अपनी महिला सहकर्मियों से यह कहते सुने गएं कि यदि वे समूह सेक्स में भाग लेती हैं, तो वे उनके लिए काम कर सकती हैं। सामूहिक बलात्कार मामले के बाद स्पष्ट रूप से पीड़िता को दोषी ठहराने वाली टिप्पणियों के लिए अगस्त में टीवी पत्रकार की पहले ही व्यापक आलोचना की गई थी।
जियाम्ब्रुनो पहले से ही वायरल
एक कार्यक्रम के दौरान जियाम्ब्रुनो ने कहा था कि “यदि आप नाचने जाते हैं, तो आपको नशे में होने का पूरा अधिकार है। किसी भी प्रकार की गलतफहमी और किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। लेकिन यदि आप नशे में होने और अपनी इंद्रियों को खोने से बचते हैं, तो आप कुछ समस्याओं में फंसने और आने से भी बच सकते हैं। मेलोनी ने उस एपिसोड के बाद अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि उन्हें उनके पार्टनर की टिप्पणियों के आधार पर आंका नहीं जाना चाहिए और भविष्य में वह उनके व्यवहार के बारे में सवालों का जवाब नहीं देंगी।
Also Read:
- Best Tourism Village 2023: भारत के इस गांव को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव में किया गया शामिल
- Russian YouTuber Harassed: रुसी महिला के साथ भारत में बदसलूकी, वीडियो वायरल