India News(इंडिया न्यूज),La Selinas: दुनिया भर में कई अजीबोगरीब जगहें हैं, जिनके रहस्य आज भी अनसुलझे हैं। इनमें से कुछ जगहों पर ज्यादातर जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं, जबकि कुछ बौनों के गांव हैं। कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां लोग दिन-रात सोते हैं। लेकिन क्या आपने ऐसी जगह के बारे में सुना है, जहां महिलाओं के गर्भ से लड़कियां जन्म लेती हैं, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ वो लड़के बन जाती हैं? यकीनन नहीं सुना होगा। लेकिन आपको बता दें कि इस गांव ने शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है।
पिछले कई सालों से गांव पर शोध किया जा रहा है, लेकिन लिंग परिवर्तन की असली वजह अभी भी सामने नहीं आ पाई है। इस छोटे से गांव का नाम ला सेलिनास है, जो उत्तरी अमेरिकी देश डोमिनिकन रिपब्लिक में स्थित है। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन आपको बता दें कि इस गांव में पैदा होने वाली लड़कियां 12 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते लड़का बन जाती हैं। इनका लिंग अपने आप बदल जाता है। इनकी आवाज पुरुषों की तरह भारी हो जाती है। पूरे शरीर पर बाल उगने लगते हैं। इस गांव के लोग बेटी चाहते हैं, लेकिन अपने आप लिंग परिवर्तन की वजह से लड़की पैदा होने पर निराश हो जाते हैं। इनके घरों में मातम छा जाता है। शोधकर्ता पिछले कई सालों से इस पर शोध कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।
मेडिकल साइंस में लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी का सहारा लिया जाता है, लेकिन इस गांव में लड़कियां अपने आप ही लड़के बन जाती हैं। इसका जवाब कई शोधकर्ताओं ने खोजने की कोशिश की है। लेकिन कोई भी यह पता नहीं लगा पाया है कि ऐसा कैसे होता है। हालांकि, ज्यादातर लोग इस गांव को शापित मानते हैं। वहीं, कुछ विशेषज्ञ लिंग परिवर्तन का कारण एक आनुवंशिक बीमारी को मानते हैं, जिसे ‘स्यूडोहर्मैफ्रोडाइट’ कहा जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस आनुवंशिक दोष के कारण लड़की के रूप में पैदा हुए बच्चों के अंग धीरे-धीरे पुरुषों में बदलने लगते हैं। यानी बिना सर्जरी के लड़की अपने आप ही लड़का बन जाती है। कई शोधकर्ता अभी भी इसकी जांच कर रहे हैं। ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके।
सोशल मीडिया हैंडल से मोदी का परिवार शब्द हटा दें…, प्रधानमंत्री का फॉलोअर्स से अनुरोध
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी न्यूयॉर्क में कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर इस मेडिकल विसंगति वाले कुछ बच्चों का अध्ययन करने के लिए वहां गए थे, यहां तक कि कुछ को शोध के लिए अपने साथ अमेरिका भी ले आए। वहीं, बीबीसी ने जॉनी नाम के एक लड़के से भी बात की, जो लिंग परिवर्तन का शिकार हुआ था। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जॉनी नाम के एक लड़के को बचपन से ही लड़की की तरह पाला गया था। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ उनका लिंग बदल गया और वो जॉनी बन गए। जॉनी ने बीबीसी से बातचीत में कहा, ‘मुझे कभी लड़कियों की तरह कपड़े पहनना पसंद नहीं था। जब मेरे माता-पिता लड़कियों के खिलौने खरीदते थे, तो मैं कभी उनके साथ खेलने की जहमत नहीं उठाता था। जन्म से लड़की होने के बावजूद, जब मैं लड़कों को खेलते देखता था, तो उनके साथ गेंद खेलने के लिए रुक जाता था।’
जिंदगी बन जाती है नर्क!
जो लड़कियां उम्र के साथ लड़के बन जाती हैं, उनकी जिंदगी नर्क जैसी हो जाती है। डोमिनिकन रिपब्लिक में इन पुरुषों को गुएवेडोसेस के नाम से जाना जाता है, जिसका मतलब है ‘बारह साल की उम्र में लिंग।’ कई लोग इन्हें ‘माचीहेम्ब्रस’ भी कहते हैं, जिसका मतलब है ‘पहले महिला, फिर पुरुष’। आधिकारिक तौर पर इस स्थिति को 5-अल्फा रिडक्टेस की कमी कहा जाता है। आपको बता दें कि समुद्र किनारे बसे इस गांव की आबादी 6 हजार के करीब है।
Modi 3.0: NDA मंत्रालय बना परिवार मंडल…, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर कटाक्ष