India News (इंडिया न्यूज), Who Is Kash Patel Girlfriend : काश पटेल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन करीबी लोगों में से एक हैं, जिन्हें ट्रंप प्रशासन में अहम जिम्मेदारी मिली है। काश पटेल ने शुक्रवार (21 फरवरी) को FBI के डायरेक्टर के रूप में शपथ ले ली है। भारतवंशी काश पटेल ने भगवद्गीता पर हाथ रखकर FBI के डायरेक्टर के रूप में शपथ ली है। काश अब FBI को लीड करने वाले नौवें डायरेक्टर बन गए हैं। इस दौरान उनके बगल में एक महिला भी नजर आई जो पूरे समय उनके साथ नजर आई।

अब सबके मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर वो महिला कौन है? तो आपको बता दें कि उस महिला का नाम एलेक्सिस विल्किंस हैं और वो काश पटेल की गर्लफ्रेंड। सोशल मीडिया पर उनको लेकर खुब चर्चा हो रही है।

कौन हैं एलेक्सिस विल्किंस (alexis wilkins)?

शपथ ग्रहण के दौरान एलेक्सिस पूरे समय काश पटेल के साथ नजर आई थी। उन्होंने सफेद ड्रेस पहन रखी थी। उनके चेहरे पर साफ तौर पर गर्व और खुशी नजर आ रही थी। उन्होंने इस यादगार पल का वीडियो भी अपने X अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें कि एलेक्सिस विल्किंस एक फेमस कंट्री सिंगर, लेखक और कमेंटेटर है। साथ ही, वह रिपब्लिकन प्रतिनिधि अब्राहम हमादे की प्रेस सचिव के रूप में भी काम करती हैं। एलेक्सिस ‘प्रेगेरू’ जैसे प्लेटफार्म से भी जुड़ी हैं, जो अमेरिकी मूल्यों को बढ़ावा देता है।

उनका पालन-पोषण अरकंसास में हुआ, जबकि उन्होंने अपने जीवन का शुरुआती समय इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड में बिताया। संगीत के क्षेत्र में, वह सारा इवांस और ली ग्रीनवुड जैसे नामी गायकों के साथ परफॉर्म कर चुकी हैं। वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म रंबल पर ‘बिटवीन द हेडलाइंस’ नामक एक पॉडकास्ट भी होस्ट करती हैं।

इधर जंग रुकी उधर कंगाल हो जाएगा रूस, देनी होगी 300 अरब डॉलर, अब क्या करेगा PM Modi का खास दोस्त

कैसे शुरू हुई काश और एलेक्सिस की लव स्टोरी?

बता दें कि दोनों की लव स्टोरी 2023 में शुरू हुई थी। कुछ रिपोर्टेस के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात 2022 में एक कंजरवेटिव रीअवेक अमेरिकन इवेंट के दौरान हुई थी। इसके बाद, दोनों के बीच प्यार बढ़ता गया और 2023 में उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। अब, दोनों को एक साथ दो साल से ज्यादा हो चुके हैं, और दोनों एक-दूसरे की कामयाबी में गर्व महसूस करते हैं।

‘मैं अमेरिकी सपने को जी रहा हूं’

जिनको नहीं पता उनको बता दें कि 1980 में काश पटेल का जन्म न्यूयॉर्क में एक गुजराती परिवार में हुआ था। अपने शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए काश पटेल ने गर्व से कहा, ‘मैं अमेरिकी सपने को जी रहा हूं और जो कोई भी सोचता है कि अमेरिका का सपना मर गया है, वो यहां देखे। इस मौके पर उनके परिवार के साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस भी मौजूद रहीं।’

किस देश के पास है सबसे ज्यादा सोना? लेटेस्ट सूची हुई जारी, भारत की रैंकिंग जान कंगाल पाकिस्तान के छूट जाएंगे पसीने