India News (इंडिया न्यूज), TOP 10 Poorest countries: दुनिया में ऐसे कई देश है, जहां लोगों को आज भी खाने को लाले पड़े हुए हैं। ऐसे देशों की लिस्ट आई है। आज हम आपको दुनिया के 10 ऐसे देशों के बारे में बताएंगे। जो गरीब देशों की सूची में टॉप टेन पर हैं। वैश्विक संपदा की प्रचुरता के बावजूद दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां लोग खाने के मोहताज हैं। लोगों को ठीक से खाना नहीं मिल पा रहा है। हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन ने ऐसे गरीब देशों की सूची जारी की है। आज हम आपको इस रिपोर्ट के जरिए दुनिया के 10 ऐसे देशों के नाम बताएंगे जो जीडीपी के आधार पर सबसे निचले पायदान पर हैं।

दुनिया के 10 गरीब देश

जीडीपी के आधार पर दुनिया के शीर्ष 10 सबसे गरीब देशों में पहला नंबर दक्षिण सूडान का है। जिसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी $960.24 है। तो वहीं, दूसरे नंबर पर बुरुंडी का नाम आता है, जिसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी $1,010 हैं। तीसरे स्थान पर ऐसे देश का नाम आता है, जिसका नाम आपने कभी नहीं सुना होगा, वो देश है मध्य अफ्रीकी गणराज्य, जिनकी प्रति व्यक्ति जीडीपी $1,310 है। चौथे स्थान पर मलावी का है, जिनकी प्रति व्यक्ति जीडीपी $1,760 है।

पांचवें स्थान पर मोजाम्बिक का नाम आता है, जिनकी प्रति व्यक्ति जीडीपी $1,790 है। छठे स्थान पर सोमालिया, जिनकी प्रति व्यक्ति जीडीपी  $1,900 है। सातवें स्थान पर कांगो है, जिनकी जीडीपी $1,910 है। आठवें स्थान पर लाइबेरिया है, जिनकी जीडीपी $2,000 है। नौवें स्थान पर यमन है, जिनकी जीडीपी $2,020 है। वहीं, 10वें स्थान पर मेडागास्कर है, जिनकी जीडीपी $2,060 है।

CM Rekha Gupta: GTB अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद क्यों भड़कीं CM रेखा गुप्ता? उठाया ये सख्त कदम

क्या होता है प्रति व्यक्ति आय?

किसी देश या भौगोलिक क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अर्जित की जाने वाली आय कितनी है। इसे प्रति व्यक्ति आय कहते हैं। सरल भाषा में प्रति व्यक्ति आय किसी देश, राज्य, शहर या अन्य क्षेत्र में रहने वाले लोगों की औसत आय होती है। इसकी गणना करने के लिए हम उस देश की जीडीपी को उसकी कुल जनसंख्या से भाग देते हैं। किसी देश की प्रति व्यक्ति आय जितनी अधिक होती है, वह देश उतना ही समृद्ध माना जाता है।

क्या हरियाणा में कांग्रेस की होगी Wild Card एंट्री? कोशिशों में लगे राहुल और खरगे, होने जा रही अहम बैठक