India News (इंडिया न्यूज), Worlds Biggest Hijacks: पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया है। कल हुई इस घटना में ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार थे, जिनमें कई सुरक्षा अधिकारी भी शामिल थे। आतंकियों ने 100 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया। इस घटना में 6 लोगों के मारे जाने की भी खबर है। प्लेन हाईजैकिंग कई बार हुई है, लेकिन ट्रेन हाईजैकिंग की यह पहली और सनसनीखेज घटना है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। चलिए जानते हैं दुनिया के पांच सबसे बड़े हाईजैक के बारे में, जिसने दुनिया को हिलाकर रख दिया।

9/11 का हमला

सबसे खतरनाक हाईजैक की बात करें तो 9/11 का हमला इतिहास का सबसे भीषण हाईजैक हमला माना जाता है। इस दौरान आतंकियों ने विमान को हाईजैक कर सितंबर 2011 में अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को निशाना बनाया था।

इस दौरान आतंकवादियों ने अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 11 और 77 और यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 175 और 93 का अपहरण कर लिया। इसके बाद दोनों फ्लाइट को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स से टकरा दिया गया। इस हमले में 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

1985 में कनिष्क फ्लाइट का अपहरण

जून 1985 में एयर इंडिया की 182 कनिष्क फ्लाइट का अपहरण कर लिया गया था, इस दौरान यह अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ रही थी। आतंकवादियों ने विमान में गुप्त रूप से बम रखा था और इसे हवा में ही क्रैश कर दिया था। इस दौरान 329 लोगों की मौत हो गई।

जून 1985 में एयर इंडिया की 182 कनिष्क फ्लाइट का अपहरण कर लिया गया था, इस दौरान यह अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ रही थी। आतंकवादियों ने विमान में गुप्त रूप से बम रखा था और इसे हवा में ही क्रैश कर दिया था। इस दौरान 329 लोगों की मौत हो गई।

आईसी 814 कंधार हाईजैक

आईसी 814 कंधार हाईजैक को भी दुनिया के सबसे बड़े विमान अपहरण में गिना जाता है। यह 24 दिसंबर 1999 को हुआ था। इस दौरान आतंकवादी पहले विमान को पाकिस्तान ले गए, जिसके बाद वहां से ईंधन भरवाकर दुबई ले जाया गया और फिर वहां से कंधार ले जाया गया।

अपहरणकर्ताओं ने भारत में कैद 35 आतंकवादियों की रिहाई की मांग की, जिसमें मौलाना मसूद अजहर भी शामिल था।

ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस की फ्लाइट 847 का हाईजैक

14 जून 1985 की सुबह एथेंस से रोम जा रही ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस की फ्लाइट 847 को हाईजैक कर लिया गया था। बंधकों की यह स्थिति 17 दिनों तक चली। इस दौरान विमान को दो बार बेरूत, दो बार अल्जीयर्स और एक बार फिर बेरूत में उतारा गया।

इथियोपियन एयरलाइंस फ्लाइट 961 का अपहरण

1996 में इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट 961 को तीन इथियोपियन लोगों ने हाईजैक कर लिया था। ये अपहरणकर्ता ऑस्ट्रेलिया में राजनीतिक शरण चाहते थे। इस दौरान विमान में ईंधन कम हो रहा था, इसलिए कैप्टन ने फ्लाइट को कोमोरोस द्वीप की ओर मोड़ दिया, लेकिन वहां तक ​​न पहुंच पाने के कारण विमान उथले पानी में क्रैश हो गया। इस दौरान 172 में से 122 लोगों की मौत हो गई। इसमें क्रू मेंबर भी शामिल थे।

नोएडा से खौफनाक VIDEO आया सामने; दिल्ली के THAR चालक ने जमकर मचाया आतंक, एक साथ कई गाड़ियों को मारी टक्कर

Delhi Road Accident: दिल्ली में सड़क के गड्ढे ने ली युवक की जान! सिर पर लगे घाव से सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई