India News (इंडिया न्यूज),Iran:परमाणु हथियारों के जरिए दुनिया को डराने की धमकी देने वाले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई इस बार खुद एक नए डर से जूझ रहे हैं। उनका डर अब बम या मिसाइल नहीं, बल्कि पानी की कमी है। देश में भयानक जल संकट ने उनकी नींद उड़ा दी है।और यह खतरा सिर्फ पर्यावरण पर ही नहीं, बल्कि ईरान की सामाजिक और राजनीतिक स्थिरता पर भी है। इस जल संकट के कारण अब खामेनेई की चिंता और भी गहरा गई है, क्योंकि देश के कई प्रमुख प्रांतों में पानी की स्थिति “टिपिंग पॉइंट” यानी नाजुक बिंदु पर पहुंच गई है।

बांध का 94% हिस्सा खाली

ईरानी ऊर्जा मंत्रालय की ओर से हाल ही में दिए गए बयान में बताया गया है कि तेहरान, इस्फ़हान, रज़ावी खोरासन और यज़्द जैसे प्रमुख प्रांतों में जल संकट ने भयानक रूप ले लिया है और राजधानी तेहरान को पानी की आपूर्ति करने वाला करज बांध अब केवल 6% क्षमता पर काम कर रहा है, यानी बांध का 94% हिस्सा खाली है।

जल संकट

ईरान के जल संकट की जड़ें देश की नीतियों और जनसंख्या वृद्धि में हैं। 1979 की क्रांति के बाद, धार्मिक नेतृत्व ने आत्मनिर्भर कृषि पर जोर दिया, जिससे पानी की खपत कई गुना बढ़ गई। पिछले 50 वर्षों में जनसंख्या में 250% से अधिक की वृद्धि हुई है, जिससे पानी की मांग भी बढ़ी है।

इसके अलावा, अफगानिस्तान से लाखों अवैध अप्रवासियों और गांवों से शहरों की ओर पलायन ने शहरी जल आपूर्ति पर दबाव बढ़ा दिया है। हेलमंद नदी से पानी की आपूर्ति भी बंद हो गई है, जिससे अफगानिस्तान और ईरान के बीच संबंधों में भी तनाव बढ़ गया है।

बिना पानी के रहने को मजबूर

ईरान में लोग घंटों बिना पानी के रहने को मजबूर हैं और कई बार नलों से कीचड़ निकलता है। अस्पतालों में पानी की कमी से मुश्किलें बढ़ रही हैं और खाद्य सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। इस संकट ने न केवल इंसानों को बल्कि प्रकृति को भी प्रभावित किया है।

प्रकृति भी जल संकट की मार झेल रही है। कभी मध्य पूर्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील रही उर्मिया झील अब 1000 वर्ग किलोमीटर से भी कम क्षेत्र में सिमट कर रह गई है। इसके कारण स्थानीय पशु प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं और नमक-धूल के तूफानों के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो जल संकट देश की राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।

भजन की उम्र में जागी ‘वासना’, चुपचाप ली लड़की की टांगों की तस्वीर, रंगे हाथ पकड़े जाने पर अंकल के छूटा पसीना, VIDEO वायरल

सुबह सबसे पहले चबाकर खा लें ये 1 हरा पत्ता… कब्ज़, इन्फेक्शन, खांसी सहित 8 बिमारियों को जड़ से खा जाता है इसका सेवन

भारतीय मुसलमानों पर जहर उगले वाले सुप्रीम लीडर को दिख गया आइना? दिल्ली से मांगने लगे मदद, PM Modi के दोस्त ने चलाया ऐसा हंटर