India News (इंडिया न्यूज),Eid Mubarak 2025: कई दिनों से इंतजार कर रहे मुसलामानों का इंतजार अब खत्म हुआ। दरअसल, सऊदी अरब में शनिवार शाम यानी आज ईद का चांद दिख गया है। जिसके बाद, सऊदी अरब ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि रविवार को सऊदी अरब में ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। वहीँ अब ये भी तय हो गया है कि, खाड़ी के अधिकांश देशों में कल ईद मनाई जाएगी। आपको बता दें कि ये त्योहार न केवल इबादत और शुक्राने का दिन है, बल्कि भाईचारे, मोहब्बत और खुशियों को बांटने का भी त्यौहार है। वहीँ मुसलमान सालभर इस त्यौहार का इंतजार करते हैं।

  • मुसलामानों के लिए सबसे अहम त्यौहार क्यों?
  • सऊदी समेत यहाँ भी मानेगी कल ईद

‘ना रहेगा बांस, ना रहेगी बांसुरी’ मध्य प्रदेश की सरकार पर क्यों भड़क उठीं कांग्रेस नेत्री? बेरोजगारों के लिए क्या है सरकार की प्लानिंग, खोल कर रख दी सारी पोल

मुसलामानों के लिए सबसे अहम त्यौहार क्यों?

आपकी जानकारी के लिए बता दें ईद-उल-फितर मुसलामानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है। और ये त्यौहार अहम इसलिए है क्यूंकि ये रमजान में रोजे रखने के बाद मनाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, रमजान का पवित्र महीना 29 या 30 दिनों तक चलता है। लेकिन, यह इस बात पर निर्भर करता है कि चांद कब दिखाई देगा। वहीँ पूरे महीने रोजे रखने, और अल्लाह की इबादत के बाद मुसलमान ईद के चांद का दीदार करते हैं और धूमधाम से ईद मनाते हैं। वहीँ चांद नजर आते ही मुसलमानों का के चेहरों पर अलग ही ख़ुशी आ जाती है।

Video: वीरेंद्र सहवाग ने MS Dhoni के लिए मजे, फैंस में मची खलबली, वायरल हो रहा वीडियो

सऊदी समेत यहाँ भी मानेगी कल ईद

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कल ही सऊदी के साथ साथ कतर में भी ईद मनाई जाएगी। जी हाँ शनिवार शाम को चांद दिखने के बाद इस बात का फैसला हुआ है। जिसके चलते रविवार को ईद का पहला दिन घोषित किया गया। इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात की मून साइटिंग कमेटी ने भी रविवार को ईद का पहला दिन घोषित किया है। अन्य खाड़ी देशों द्वारा भी इसी तरह की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

एक टैटू की वजह से ट्रंप के बड़े अधिकारी मुस्लिम देशों के निशाने पर, अमेरिका में भी भड़का मुस्लिम समाज