India News (इंडिया न्यूज), Muslim Population: 77 साल पहले बंटवारे में भारत दो हिस्सों में बंट गया और पाकिस्तान एक अलग देश बन गया। बंटवारे के समय लाखों लोगों ने पलायन किया। पाकिस्तान में रह रहे हिंदू भारत और भारत में रह रहे मुस्लिम पाकिस्तान पलायन करने लगे। जिसके बाद लाखों लोगों की जान चली गई। आजादी के इतने वर्षों के बाद अगर हम भारत और पाकिस्तान की जनसंख्या को देखें तो भारत में हिंदुओं की आबादी बढ़ी तो पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी नहीं के बराबर हो गई। इस बंटवारे के बाद पाकिस्तान मुस्लिम बहुल देश बन गया और भारत हिंदू बहुल देश। इसके 24 साल बाद एक और बंटवारा हुआ और पाकिस्तान का पूर्वी हिस्सा अलग हो गया, जिसके बाद बांग्लादेश बना।
भारत में कितने प्रतिशत मुस्लिम?
भारत के इस बंटवारे के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश में मुसलमान बहुसंख्यक हैं, जबकि भारत में यह अल्पसंख्यक समुदाय है। इसके बावजूद सबसे ज़्यादा मुसलमान भारत में रहते हैं। पाकिस्तान में 96.4 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है, जबकि बांग्लादेश में 90.6 प्रतिशत मुसलमान रहते हैं और भारत की कुल आबादी में से सिर्फ 14.9 प्रतिशत मुसलमान हैं। हालांकि, अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो तीनों देशों में से सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी भारत में रहती है।
फिर हुआ साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार का जानलेवा एक्सीडेंट, कार के उड़े चिथड़े, वीडियो हो रहा वायरल
किस देश में सबसे ज्यादा मुस्लिम?
प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 19 करोड़ 48 लाख 10 हजार मुसलमान हैं, पाकिस्तान में 18 करोड़ 40 लाख, जबकि बांग्लादेश में 14 करोड़ 40 लाख 20 हजार मुसलमान रहते हैं। अगर भारत का बंटवारा नहीं हुआ होता और पाकिस्तान और बांग्लादेश नहीं बने होते तो आज भारत दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश होता। रिपोर्ट में जनसंख्या के आंकड़े साल 2015 के हैं और अगर ये तीनों देश एक होते तो आज यहां कुल मुस्लिम आबादी 52 करोड़ 28 लाख 30 हजार होती और 35 साल बाद यहां करीब 80 करोड़ मुसलमान होते।