India News (इंडिया न्यूज), Muslims in China: इधर भारत में मुस्लिमों के प्रतीकों के साथ छेड़-छाड़ मामला गरमाया हुआ है उधर चीन में अल्पसंख्यक मुसलमानों के धार्मिक स्थलों पर तरह-तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं। बीते कुछ समय में चीनी सरकार ने मस्जिदों से अरबी शैली में बनी मीनारों को यह कहते हुए हटा दिया कि वह उनका चीनीकरण कर रही है। द गार्जियन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों के चीनीकरण अभियान के तहत सभी मस्जिदों का स्वरूप बदल दिया गया है। इसके तहत चीन की आखिरी बड़ी मस्जिद से भी अरबी शैली की वास्तुकला को खत्म कर दिया गया है। मस्जिद के गुंबद और मीनारें अब नहीं हैं। मस्जिद के ऊपर लगे अर्धचंद्र और हरे रंग के टाइल्स को भी कम कर दिया गया है।

चीन की सबसे शानदार मस्जिद, शादियान की ग्रैंड मस्जिद, दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रांत के एक छोटे से शहर में स्थित है। पिछले साल तक, मस्जिद 21,000 वर्ग मीटर में फैली एक बड़ी इमारत थी, जिसके ऊपर अर्धचंद्र से सजी एक टाइल वाली हरी गुंबद थी। बड़े गुंबद के दोनों ओर चार ऊंची मीनारें और दो छोटे गुंबद थे। मस्जिद की नई तस्वीरों में गुंबद की जगह हान चीनी शैली के पगोडा की छत दिखाई दे रही है। इसके अलावा मीनारों की ऊंचाई कम कर उन्हें पगोडा टावर में बदल दिया गया है।

अरबी शैली की विशेषताओं चीनी शैली में बदला गया

शादियन से करीब 100 मील दूर युन्नान में एक और ऐतिहासिक मस्जिद का भी हाल ही में जीर्णोद्धार किया गया और इसकी अरबी शैली की विशेषताओं को हटा दिया गया। इन्हें चीनी शैली में बदल दिया गया। चीनी सरकार ने 2018 में ‘इस्लाम के चीनीकरण’ पर एक पंचवर्षीय योजना प्रकाशित की। इसका उद्देश्य विदेशी स्थापत्य शैली का विरोध करना और चीनी विशेषताओं वाली इस्लामी वास्तुकला को बढ़ावा देना है।

संभल मस्जिद विवाद के बाद क्या ‘नेजा मेला’ को लेकर छिड़ सकती है हिंसा? ढाल दफानने पर लगी रोक, पुलिस ने दी ये बड़ी चेतावनी

मस्जिदों के चीनीकरण का अभियान

रिपोर्ट के अनुसार, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक ज्ञापन में स्थानीय अधिकारियों से धार्मिक स्थलों के लिए ‘अधिक ध्वस्त करने और कम निर्माण करने के सिद्धांत का पालन करने’ के लिए कहा गया था। द गार्जियन से बात करते हुए कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के मानवविज्ञानी रुसलान युसुपोव ने कहा था, ‘इन दो ऐतिहासिक मस्जिदों में किए गए बदलाव अभियान की सफलता का प्रतीक हैं। अगर गांवों में अरब शैली की छोटी मस्जिदें भी बनी रहीं, तो स्थानीय समुदायों के लिए उनके सिनिकीकरण का विरोध करना मुश्किल होगा। यूनिवर्सिटी ऑफ प्लायमाउथ में चीन में इस्लाम की इतिहासकार हन्ना थेकर ने कहा कि मस्जिदों के चीनीकरण का अभियान “प्रांत दर प्रांत” चलाया गया है, जिसमें युन्नान राजधानी से सबसे दूर स्थित प्रांत है।

सच में बजरंग दल और VHP ने जलाई औरंगजेब की चादर? ये है नागपुर हिंसा की असलियत, खुद CM देवेंद्र फडणवीस ने बताई सच्चाई!