India News(इंडिया न्यूज),Nancy Pelosi: अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी की वरिष्ठ नेता और प्रतिनिधि सभा की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी ने शुक्रवार को फिर से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। जिसके बाद नैंसी पेलोसी ने कहा कि, वह कांग्रेस में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ेंगी, क्योंकि डेमोक्रेट्स 2024 में बहुमत हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं। बता दें कि, प्रतिनिधि सभा की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी ने सैन फ्रांसिस्को क्षेत्र के जिले में लेबर्स सहयोगियों के सामने यह घोषणा की है।
पेलीसी ने किया ट्वीट
अपने इस घोषणा के बारे में जानकारी देते हुए पेलोसी ने एक ट्वीट कर कहा कि, हमारे शहर को अब पहले से कहीं अधिक सैन फ्रांसिस्को के मूल्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। हमारे देश को अमेरिका की जरूरत है जो दुनिया को दिखाए कि सभी के लिए स्वतंत्रता और न्याय के साथ हमारा झंडा अभी भी है। यही कारण है कि मैं फिर से चुनाव लड़ रही हूं और सम्मानपूर्वक आपकी वोट मांगती हूं।
पेलोसी ने 2007 में रचा था इतिहास
आपको बता दें कि, नैंसी पेलोसी ने 1987 में पहली बार कांग्रेस के लिए चुना गया था। जिसके बाद नैंसी पेलोसी ने 2007 में पहली महिला स्पीकर बनकर इतिहास रचा था। इसके साथ हीं 2019 में वह फिर स्पीकर बनी थीं। पेलोसी ने अपनी विधायी उपलब्धियों के जरिए पार्टी का नेतृत्व किया, जिसमें किफायती देखभाल अधिनियम का पारित होना, साथ ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो खिलाफ दो हंगामेदार महाभियोग भी शामिल हैं।
ये भी पढ़े