India News (इंडिया न्यूज़), Nepal: नेपाल के का पूर्वी क्षेत्र इस वक्त मौसम की मार झेल रहा है। यहां मानसून के चलती बड़ी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ और हालात बने हुए हैं। इसके अलावा कई इलाकों से भूस्खलन की भी खबरें आ रहे हैं। जानकारी की अनुसार बारिश और भूस्खलन के चलते अब तक 5 लोग आपनी जान गवा चुके हैं। वहीं, 28 लोग लापता बताए जा रहें हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ” इलाके में भारी बारिश ने कोशी प्रांत के कई जिलों खासकर ताप्लेजंग, पंचथर, संखुवासभा और तेरहथुम में तबाही मचाई है। यहां बाढ़ और भूस्खलन के बाद कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा सड़कों, पुलों और एक पनबिजली परियोजना को भी नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
जानकारी के अनुसार, इलाके के चैनपुर नगर पालिका-4 में बनाई जा रही सुपर हेवा जलविद्युत परियोजना में काम करने वाले एक शख्स की मौत हो गई। इसके अलावा 21 मजदूर बाढ़ की वजह से हेवा नदी में बह गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ के दौरान बाकी मजदूर तो सुरक्षित स्थानों में चले गए, लेकिन 21 मजदूर नदी में बह गए, फिलहाल पुलिस जांच में जूट गई है।
वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में नेपाल में भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। इस दौरान नदियों का जल स्तर बढ़ने का अलर्ट भी जारी किया गया है।