India News (इंडिया न्यूज), New Zealand PM Holi Video: शुक्रवार (14 मार्च, 2025) को पूरी दुनिया में रंगों का त्यौहार होली मनाया गया। इस अवसर पर देश और दुनिया में जमकर धूम मचाई गई। इस बीच विदेश से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जो भारतीय संस्कृति और परंपरा को सुदृढ़ करने वाला है। दरअसल, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का होली खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऑकलैंड का है, जिसमें पीएम लक्सन इस्कॉन के एक बड़े समारोह में रंगों से होली मनाते नजर आ रहे हैं।
न्यूजीलैंड के पीएम पहली बार आ रहे भारत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो फरवरी की शुरुआत का है, जिसमें न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री उल्टी गिनती के बाद गुलाल के डिब्बे से रंग उड़ाते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि पीएम क्रिस्टोफर लक्सन अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में पहली बार भारत आ रहे हैं। उनका यह दौरा 16 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें व्यापार और निवेश समेत द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
अलग देश बनाना चाहते हैं बलूचिस्तानी, कैसे होगा मुमकिन? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
इस दौरे के दौरान वह 17 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, जिसमें व्यापार, रक्षा सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर चर्चा होगी। इसके अलावा उनके कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात और प्रमुख व्यापारिक और राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात भी शामिल है। न्यूजीलैंड के पीएम का भारत दौरा दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।