India News (इंडिया न्यूज), Hafiz Saeed Latest News : रविवार को पाकिस्तान के झेलम इलाके में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की, जिसमें लश्कर ए तैयबा का मुखिया जख्मी हो गया। बाद में उसे सैन्य अस्पातल में भर्ती करवाया गया। उसके बाद से ऐसे सवाल सामने आ रहे हैं कि आतंकी हाफिज सईद कहां है? वो जिंदा है या मर गया? रविवार को हुए हमले में उसका करीबी अबू कताल मारा गया। बता दें कि वो आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का कमांडर था और वह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है।

इस खबर ने पूरे पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है। पड़ोसी देश पाकिस्तान हमेशा से ही आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह रहा है। लेकिन अब यही सुरक्षित जगह उनके लिए कब्रिस्तान बनता हुआ दिख रहा है।

बीते कुछ सालों में संदिग्ध परिस्थितियों में कई आतंकवादी मारे गए हैं। कंधार विमान हाईजैक का मास्टर माइंड मसूद अजहर को लेकर भी ऐसी ही खबर सामने आई थी। दावा किया गया था कि एक बम विस्फोट में वह मारा गया है। हालांकि उसकी आज तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

हाफिज सईद को लेकर सोशल मीडिया पर हो रहे दावे

हाफिज सईद को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे दावे किए जा रहे हैं। कुछ दावों में कहा गया कि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। लेकिन पाकिस्तान या फिर किसी भी ऑफिशियल की तरफ से इसके लेकर अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। एक्स पर हैदर नाम के एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। उसमें उन्होंने हाफिज सईद के मारे जाने का दावा किया है। हैदर अपने बायो में खुद को जन्म से पाकिस्तानी बताते हैं। वह कहते हैं कि पाकिस्तान का असली दुश्मन वहां के टॉप आर्मी जनरल्स हैं। उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया है उसे सईद के काफिल के स्थल का बताया जा रहा है।

हाफिज सईद कौन है?

जिनको नहीं पता उनको बता दें कि हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा का संस्थापक है और 2008 के मुंबई हमलों का मुख्य आरोपी है। मुंबई हमलों में 166 लोगों की जान गई थी। इसके अलावा भी भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का जिम्मेदार है। आज के हमले की बात करें तो हाफिज सईद पाकिस्तानी सेना के कोर कमांडर मंगला से मुलाकात कर वापस लौट रहा था। इस दौरान उसका राइट हैंड अबू कताल भी उसके साथ था। तभी उसकी गाड़ी पर गोलियों की बौछार हो गई। इस हमले में कताल की मौत हो गई, जबकि सईद गंभीर रूप से घायल हो गया।

बता दें कि भारत में 2001 के संसद हमले, 2006 के मुंबई लोकल ट्रेन धमाके, 2008 के मुंबई आतंकी हमले, 2016 के उरी हमले और 2019 के पुलवामा हमले में का वह मास्टरमाइंड बताया जाता है। उसने पाकिस्तान के यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लाहौर से अपनी पढ़ाई।

हार गया पाकिस्तान, दुम दबाकर भाग रहे PAK सैनिक, PM Shehbaz की हालत हुई पतली?

अमेरिका टॉप पर, भारत उसके पीछे…उसके बाद भी नहीं है खुश, जाने क्यों इस लिस्ट में कोई देश नहीं चाहता अपना नाम?