India News (इंडिया न्यूज), Nigeria: नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सेना के हवाई हमले में कई नागरिक मारे गए। सेना संघर्ष क्षेत्रों में सशस्त्र समूहों को निशाना बनाने की कोशिश कर रही थी। ये नागरिक स्थानीय सुरक्षा बलों के साथ मिलकर काम कर रहे थे। नागरिकों पर यह हमला गलती से हुआ। अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी।

पिछले एक साल में सेना द्वारा किया गया यह तीसरा हवाई हमला है, जिसमें नागरिकों की जान गई है। नाइजीरियाई सेना जामफारा राज्य के जुर्मी और मरजुन इलाकों में विद्रोही समूह को निशाना बना रही थी।

हवाई हमले में मारे गए नागरिक

राज्य के गवर्नर के प्रवक्ता सोलोमन बाला इदरीस ने रविवार को बताया कि हवाई हमले में कुछ नागरिक भी मारे गए। ये लोग ‘सिविल ज्वाइंट टास्क फोर्स’ और ‘लोकल विजिलेंस फोर्स’ के सदस्य थे। इदरीस ने कहा कि ये लोग इलाके से भाग रहे थे। इसलिए इन्हें गलती से डाकू समझ लिया गया।

हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि कितने नागरिक मारे गए। नाइजीरियाई वायु सेना ने भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। स्थानीय निवासी सलीसु मरजुन ने बताया कि उन्होंने 20 शव गिने हैं। 10 अन्य घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है।

जामफारा राज्य सरकार ने बताया ‘सफल’ हमला

जामफारा राज्य सरकार ने इसे ‘सफल’ हमला बताया और कहा कि डाकुओं को निशाना बनाने के लिए यह एक निर्णायक कदम था। राज्य सरकार ने यह भी कहा कि वह खुफिया जानकारी साझा करने, रसद और सामुदायिक पहल में सहयोग करना जारी रखेगी।

लागोस स्थित शोध संस्थान ‘एसबीएम इंटेलिजेंस’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरियाई सेना अक्सर विद्रोहियों से निपटने के लिए हवाई हमले करती है। लेकिन 2017 से अब तक इन हमलों में 400 नागरिक मारे गए हैं।

अवध ओझा के पटपड़गंज से चुनाव लड़ने पर फंसा पेंच, EC जाएंगे केजरीवाल, जानें पूरा मामला?

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

दिसंबर 2023 में नाइजीरियाई सेना ने कडुना राज्य में एक धार्मिक आयोजन के दौरान हवाई हमला किया था। जिसमें 80 से अधिक लोग मारे गए थे। इसके बाद मई 2024 में नाइजीरियाई सेना ने कहा कि दो सैनिकों को कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, इस मामले में जांच के नतीजे कभी सार्वजनिक नहीं किए गए। मानवाधिकार संगठनों ने नाइजीरियाई सेना की आलोचना करते हुए उस पर पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में स्पष्टता और जवाबदेही की आवश्यकता है।

IPL 2025 में ICC ने किया खिलाड़ियों सजा देने का प्रबंध, जरा सी चूक टीम को कर सकती ट्रॉफी से कोसों दूर