India News (इंडिया न्यूज), Nithyananda: धरती पर एक नया देश कैलासा बनाकर पूरी दुनिया को चौंका देने वाले स्वयंभू धर्मगुरु नित्यानंद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि नित्यानंद अब कैलासा की सीमाओं का विस्तार करना चाहता है। इसके लिए उसने दक्षिण अमेरिका के बोलिविया पर हमला बोला है। नित्यानंद ने अपने शिष्यों के साथ मिलकर वहां की 4.8 लाख हेक्टेयर जमीन हड़प ली है। इसकी जानकारी मिलते ही भारत से लेकर बोलिविया तक की सरकार हरकत में आ गई।

दावे के मुताबिक नित्यानंद और उसके शिष्यों ने सबसे पहले बोलिविया में आदिवासियों की जमीन को धोखे से खरीदा। जमीन खरीदने के बाद नित्यानंद की कोशिश इसे कैलासा का विस्तार घोषित करने की थी, लेकिन उससे पहले ही जमीन खरीद की खबर मीडिया में लीक हो गई।

4.8 लाख हेक्टेयर जमीन का मामला

आरोप है कि नित्यानंद और उसके शिष्यों ने मिलकर बोलिविया की 4 लाख 80 हजार एकड़ सरकारी जमीन अपने नाम करवा ली। यह जमीन 1000 साल के लिए लीज पर दी गई थी। जमीन की लीज राशि 8.96 लाख रुपये प्रतिवर्ष, मासिक राशि 74,667 रुपये और दैनिक राशि 2,455 रुपये प्रस्तावित की गई थी।

बोलीविया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि बोलीविया “यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा” नामक कथित राष्ट्र के साथ “राजनयिक संबंध नहीं रखता” क्योंकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में किसी अन्य देश ने उन्हें राज्य के रूप में मान्यता नहीं दी है।

नित्यानंद ने कैसे कर लिया खेला?

रिपोर्ट के अनुसार, जमीन हासिल करने के लिए कैलासा के प्रतिनिधि कई महीनों तक बोलीविया में मौजूद थे। जमीन पर कब्जे के लिए स्थानीय नेताओं की मदद ली गई। डील फाइनल होने के बाद नित्यानंद की टीम ने लोगों से सहमति भी हासिल कर ली।

हालांकि, इसकी खबर तुरंत स्थानीय मीडिया में लीक हो गई। कहा जा रहा है कि मीडिया में खबर आने के बाद नित्यानंद और उसके चेलों ने स्थानीय पत्रकारों को धमकाया भी, लेकिन जब सरकार पर दबाव बढ़ा तो उसने नित्यानंद की इस पूरी डील को रद्द कर दिया।

शिवाजी महाराज को लेकर फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार के सामने रख दी ये मांग, विपक्ष के भी उड़े होश

नित्यानंद की पूरी कुंडली

नित्यानंद 2019 से भारत से फरार है और उस पर कई गंभीर आरोप हैं। उसने कैलासा नाम से एक फर्जी राष्ट्र की स्थापना की है, जिसमें वह अपनी मुद्रा और संविधान चलाने वाला है। ऐसा उनका दावा है। 2010 में नित्यानंद की एक अश्लील सीडी सामने आई थी, जिसमें उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई थी।

‘कांग्रेस की विरासत से उन्हें …’, धर्म के आधार पर आरक्षण को लेकर फायर हुए CM योगी, डीके शिवकुमार को खूब सुनाया

2012 में नित्यानंद के खिलाफ बलात्कार के मामले दर्ज किए गए थे। 2019 में नित्यानंद के खिलाफ दो लड़कियों को अगवा करने और बंदी बनाकर रखने का मामला दर्ज किया गया था। देश छोड़कर भागने के कारण नित्यानंद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।