Nobel Peace Prize 2021

Nobel Peace Prize 2021 Maria Resa and Dmitry Muratov won the Nobel Peace Prize

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली
Nobel Peace Prize 2021 : वर्ष 2021 में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत 4 अक्टूबर को ‘चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार’ के साथ की गई है। पुरस्कारों की श्रृंख्ला में 5 अक्टूबर को भौतिकी, 6 अक्टूबर को रासायन शास्त्र और 7 अक्टूबर को साहित्य का नोबेल दिया गया। मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को इस वर्ष का शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्हें यह सम्मान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए उनके प्रयासों को देखते हुए दिया गया है। पेशे की बात की जाए तो रूस के दिमित्री फिलिपिंस की मारिया पत्रकार हैं। बताया गया है कि अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा 11 अक्टूबर को की जाएगी।(Nobel Peace Prize 2021)