इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Nobel Prize भौतिक विज्ञान में वर्ष-2021 का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को मिला है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी आॅफ साइंसेज ने स्यूकूरो मनाबे, क्लॉस हैसलमैन और जॉर्जियो पारिसी को यह पुरस्कार देने का एैलान किया है। इन्हें जटिल भौतिक प्रणालियों को समझने में उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है।
जूरी ने नामों का ऐलान करते हुए बताया कि स्यूकूरो मनाबे ने प्रदर्शित किया कि कैसे वातावरण में कार्बन डाइआक्साइड के बढ़े हुए स्तर से पृथ्वी की सतह पर तापमान में वृद्धि होती है। उनके काम ने वर्तमान जलवायु मॉडल के विकास की नींव रखी। मनाबे और हैसलमैन को पृथ्वी की जलवायु की भौतिक मॉडलिंग, ग्लोबल वॉर्मिंग के पूवार्नुमान की परिवर्तनशीलता और प्रामाणिकता के मापन क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए चुना गया। वहीं परिसी को परमाणु से ग्रहों के मानदंडों तक भौतिक प्रणाली में विकार और उतार-चढ़ाव के परस्पर क्रिया की खोज के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया।
Nobel Prize जानिए पिछले वर्ष किन्हें मिला था यह अवॉर्ड
पिछले वर्ष भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक आंड्रेया घेज, ब्रिटेन के रोजर पेनरोज और जर्मनी के रिनार्ड गेनजेल को मिला था। इन तीनों को ब्लैक होल्स पर रिसर्च के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार को हासिल करने वालों को एक स्वर्ण पदक के साथ 1.14 मिलियन डॉलर नकद इनाम दिया जाता है।
Read More : Nobel Prize-2021 : चिकित्सा का 2 को मिला साझा सम्मान