India News (इंडिया न्यूज), North Korea: हमारे देश में हर दिन किसी ना किसी बात पर सरकार का विरोध होता रहता है। हम कभी सड़क तो कभी चौराहे पर अपनी मांगों को रखते हैं। लेकिन दुनिया ऐसे भी देश हैं जहां के नियम आपको बोलना का भी अधिकार नहीं देती है। बोलना तो बहुत बड़ी बात है अपने सरकार के परमिशन के बिना आप कुछ देख भी नहीं सकते।

ये भी पढ़े- देश-विदेश में बढ़ रहा आइश बाथ का ट्रेंड, जानें फायदा-नुकसान

इंटरनेट भी नहीं

हम बात कर रहें हैं उत्तर कोरिया के बारे में। जहां कोई व्यक्ति अपने मन मुताबिक टीवी भी नहीं देख सकता है। इस देश में कुल चार टीवी चैनल है। जिसपर दुनिया की कोई ख़बर नहीं आती है। इस टीवी पर केवल अपने देश के बारे में ही बताया जाता है। वो भी उतना ही जीतना सरकार चाहती है। फाइव जी के जमाने में भी वहां इंटरनेट उपलब्ध नहीं है। बता दें कि इस देश में किम जोंग उन का राज है। यह देश अपने नियमों और जीने की सैली को लेकर चर्चा में रहता है। इस देश के ख़बर को दुनिया के लोगों तक नहीं पहुंचाया जा सकता है। क्यों कि इसपर सरकार का नियंत्रण होता है।

ये भी पढ़ें-MakeMyTrip से OYO होटल किया बुक, बिल्डिंग देख उड़ गए यूजर के होश; जानें क्या है मामला 

जाना पड़ेगा जेल

साथ ही इस देश में अगर आप कोई विदेशी चैनल देखते हो तो आप पर सरकार द्वारा एक्शन लिया जाएगा। इसके अलावा यहां खराब अर्थव्यवस्था और अकाल जैसी खबरे के दिखाने पर रोक है। हालांकि यहां के लोगों के लिए थोड़ी आशा चीन से आती है। बॉडर एरिया पर ऐसे कुछ चैनल आते हैं जहां आप दुनिया के बारे में जान सकते हो।

ये भी पढ़ें- मैच के दौरान बिजली गिरने से फुटबालर की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो