India News (इंडिया न्यूज), Nostradamus Prediction 2025 : अशुभ और विनाशकारी घटनाओं की भविष्यवाणी के लिए मशहूर फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी फेमस किताब ‘ले प्रोफेटीज’ में 2025 के लिए कई अशुभ और विनाशकारी घटनाओं की भविष्यवाणी की है। अब इसी कड़ी में उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि 2025 में यूरोप गंभीर युद्धों में उलझा रहेगा। उनके मुताबिक युद्धों का असर यूरोप की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर पड़ेगा।

फ्रांसीसी भविष्यवक्ता के मुताबिक युद्ध यूरोप की सीमाओं के भीतर उत्पन्न होगा और इसे अस्थिरता की ओर ले जाएगा। इसकी वजह से यूरोप में दुश्मनों का प्रभाव बढ़ेगा। उन्होंने ब्रिटेन को लेकर भी डरावनी भविष्यवाणी की है। संघर्ष और प्लेग के बाद ब्रिटेन खंडहर में तब्दील हो जाएगा। वैसे तो यहां पर ईसाई धर्म के लोग ज्यादा रहते हैं। हालांकि, बीते कुछ सालों में मुसलमानों की भी संख्या ब्रिटेन में तेजी से बढ़ी है। ये भविष्यवाणी ब्रिटेन के लिए एक बड़े संकट की ओर इशारा करती है, जिसमें युद्ध और महामारी जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

चुपके से ललित मोदी ने हासिल कर ली थी इस शानदार देश की नागरिकता, PM Modi की पावर देख उस मुल्क ने भगोड़े के खिलाफ कर दिया ये बड़ा काम

कम हो जाएगा पश्चिमी शक्तियों का प्रभाव

यूरोप में युद्ध के अलावा नास्त्रेदमस ने 2025 में पश्चिमी शक्तियों का प्रभाव कम होने की भी भविष्यवाणी की थी। उनके मुताबिक दुनिया में नई वैश्विक शक्तियों का उदय होगा, जिससे वैश्विक राजनीति और शक्ति संतुलन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फ्रांसीसी भविष्यवक्ता की भविष्यवाणी पर गौर करें तो अमेरिका और यूरोप के कमजोर होने और एशियाई देशों के प्रभाव के बढ़ने की ओर इशारा करती है।

आसान भाषा में कहें तो साल 2025 में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के मुताबिक यूरोप, ब्रिटेन, और वैश्विक शक्तियों के लिए गंभीर संकट की ओर इशारा करती हैं। उनके अनुसार, दुनिया में बड़े बदलाव होंगे, जिससे युद्ध, प्लेग, और नई शक्तियों का उदय देखा जाएगा।

इस देश के आसमान में तैरते हैं सबसे पावरफुल फाइटर जेट, जानें भारत का क्या हाल है, दुश्मन जरूर जान लें ये बात