India News (इंडिया न्यूज), Nostradamus Prediction Donald Trump Zelensky Clash: शुक्रवार को पूरी दुनिया उस समय हैरान रह गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच बहस की खबर आई। वीडियो में ऐसा लग रहा था जैसे दोनों के बीच कभी भी हाथापाई हो सकती है। खैर, दोनों के बीच हुई तीखी बहस पूरी दुनिया ने देखी। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि ट्रंप और जेलेंस्की के बीच लड़ाई तय थी। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। दरअसल नास्त्रेदमस ने इसकी भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। तो सबसे पहले यह समझ लेते हैं कि अमेरिका जेलेंस्की से क्या चाहता है। दरअसल यह पूरी लड़ाई यूक्रेन में पाए जाने वाले दुर्लभ खनिजों को लेकर है।
अमेरिका ने यूक्रेन की काफी मदद की थी
रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका ने यूक्रेन की काफी मदद की थी। जब तक बाइडेन राष्ट्रपति थे, जेलेंस्की को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही अमेरिका अब यूक्रेन के साथ बड़ी डील करने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिकी मदद के बदले यूक्रेन खनिजों को लेकर बड़ी डील करे। वहीं, यूक्रेन बदले में सुरक्षा की गारंटी चाहता है। अब आते हैं नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी पर। तो क्या नास्त्रेदमस ने इस उथल-पुथल को पहले ही अपनी आंखों से देख लिया था? जी हां, जब आप नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी पढ़ेंगे तो चौंक जाएंगे कि नास्त्रेदमस ने पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी। अपनी पुस्तक लेस प्रोफेटीज में नास्त्रेदमस ने 2025 में होने वाले वैश्विक संघर्ष की भविष्यवाणी पहले ही कर दी है।
नास्त्रेदमस ने की थी ये भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में वर्ष 2025 में “क्रूर युद्ध” और “महाशक्तियों” के बीच टकराव की बात कही गई है। रूस-यूक्रेन, दक्षिण चीन सागर और मध्य पूर्व के बीच संघर्ष समेत मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव इस भविष्यवाणी के अनुरूप हैं। स्ट्रैडेमस पश्चिमी प्रभाव में कमी और नई विश्व शक्तियों के उदय का भी सुझाव देते हैं, जो चीन और भारत जैसे देशों के बढ़ते आर्थिक और सामरिक प्रभाव को दर्शाता है। क्या ये तनाव पूर्ण पैमाने पर संघर्ष में बदलेंगे, यह अभी अनिश्चित है।
लेकिन कल की घटना के बाद जिस तरह से वैश्विक शक्तियों ने अपनी रणनीति बदली है, उससे साफ तौर पर समझा जा सकता है कि आने वाला समय पूरी दुनिया के लिए काफी मुश्किल भरा होने वाला है। अगर यूक्रेन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता है, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। ट्रंप पहले ही ज़ेलेंस्की को चेतावनी दे चुके हैं कि आप तीसरे विश्व युद्ध का जुआ खेल रहे हैं।
कौन हैं नास्त्रेदमस?
नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में करीब तीन हज़ार भविष्यवाणियाँ की हैं, लेकिन पिछले 50 सालों में सिर्फ 800 भविष्यवाणियां ही सच हुई हैं। उनकी मृत्यु वर्ष 1566 में 63 वर्ष की आयु में हुई थी।
दुनिया के नक्शे से मिट गए ये 7 ताकतवर देश, वजह जान हैरत में पड़ जाएंगे आप