India News (इंडिया न्यूज), Nostradamus Prediction On Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कमला हैरिस को हराकर सत्ता में वापसी की। वहीं उनकी सत्ता में वापसी को भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों से जोड़ा जा रहा है। दरअसल, 1555 में लिखी गई उनकी किताब ‘द प्रोफेसीज’ में भविष्य को लेकर कई भविष्यवाणियां की गई हैं। उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति को लेकर भविष्यवाणी की थी, जिसे ट्रंप से जोड़ा जा रहा है। दरअसल, नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में जिस महाशक्ति की बात की थी, वह आज के समय में अमेरिका है। भविष्यवाणी की गई थी कि सबसे बड़ी महाशक्ति का नया राजा अपने जीवन के अंतिम चरण में सत्ता में वापसी करेगा। डोनाल्ड ट्रंप फिलहाल 78 साल के हैं। इसलिए ट्रंप की जीत को नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है।

भारत को लेकर नास्त्रेदमस ने की भयानक भविष्यवाणी?

बता दें कि, नास्त्रेदमस ने भारत को लेकर कई भविष्यवाणियां की हैं। उन्हीं में से एक भविष्यवाणी बहुधर्म को लेकर थी। इस भविष्यवाणी के मुताबिक भारत में कई धर्म हैं। क्योंकि यहां एक से ज्यादा धर्मों के लोग रहते हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि इस बहुधार्मिक धरती पर धर्म को लेकर दंगे देखने को मिलेंगे। इसीलिए इसे भारत से जोड़ा जा रहा है। खास तौर पर हिंदू और मुस्लिम के रूप में। दरअसल, इंटरनेट युग के आने के बाद भारत समेत दुनिया के कई देशों में सांप्रदायिक उग्रवाद देखने को मिला है। इतना ही नहीं इसके कई भयावह परिणाम भी देखने को मिले हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कुछ ऐसा ही बताया है, जिसमें कहा गया है कि धर्म लोगों को बांटने का काम करेगा, जिससे चारों तरफ अराजकता फैल जाएगी।

खत्म हो जाएगी भारत की जमीन! इस दुश्मन देश में समा जाएंगे कई हिस्से, जानें क्या है वो भयानक वजह?

तीसरे विश्व युद्ध में संघर्ष करेगा भारत

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक पूरी दुनिया तीसरे विश्व युद्ध का सामना कर सकती है। इस महायुद्ध में दुनिया की कई महाशक्तियां शामिल होंगी। इसमें प्राचीन हिंद का देश जिसे भारत के संदर्भ में देखा जा रहा है, भी संघर्ष करता हुआ नजर आएगा। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार भारत को इस महायुद्ध में संघर्ष करना पड़ सकता है।

ट्रंप भारतीयों को देंगे ऐसी सजा कि रोएंगे खून के आंसू! अमेरिकी राष्ट्रपति बनते ही कर दिया यह बड़ा खेला, आखिर क्यों डर के साये में भारतवंशी?