India News (इंडिया न्यूज), Nostradamus Prediction: सोमवार (21 अप्रैल, 2025) को पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इसके बाद से प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी की चर्चा फिर से शुरू हो गई है। दरअसल, बताया जा रहा है कि नास्त्रेदमस ने इसको लेकर पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। वेटिकन कैमरलेंगो कार्डिनल केविन फैरेल ने पोप फ्रांसिस के निधन की आधिकारिक घोषणा की। घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि, “आज सुबह, रोम के बिशप फ्रांसिस अपने स्वर्गीय घर लौट आए।” आपको जानकारी के लिए बता दें कि, 266वें पोप के रूप में कार्य करने वाले पोप फ्रांसिस वेटिकन सिटी के प्रमुख भी थे। उनके जन्म का नाम जॉर्ज मारियो बर्गोलियो था और वे 13 मार्च 2013 को पोप चुने गए थे। वे इतिहास के पहले लैटिन अमेरिकी और पहले जेसुइट पोप थे, जिन्होंने करुणा, समानता और पर्यावरण संरक्षण के अपने संदेश से दुनिया भर में पहचान हासिल की।
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी एक बार फिर हुई सच
पोप फ्रांसिस के निधन के साथ ही प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई। इससे पहले भी नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सच हुई है। लंदन में लगी आग, हिटलर का उदय, अमेरिका में 9/11 का आतंकी हमला और कोविड-19 महामारी को लेकर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां सच साबित हुई है। प्रसिद्ध फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने एक भविष्यवाणी में लिखा था कि, “एक बहुत बूढ़े पोप की मृत्यु के बाद, एक युवा रोमन पोप चुना जाएगा। लोग कहेंगे कि वह अपनी गद्दी को कमजोर कर रहा है, लेकिन वह बिना रुके आगे बढ़ता रहेगा।”
हार्वर्ड ने निकाल दी ट्रंप की हेकड़ी,अमेरिका के राष्ट्रपति के खिलाफ किया ऐसा काम, देखते रह गए लोग
इस भविष्यवाणी में “रोमन पीटर” के उल्लेख ने इस बहस को जन्म दे दिया है कि क्या अगला पोप वास्तव में रोम से होगा या यह एक प्रतीकात्मक नाम है जो एक ऐसे नेता की ओर इशारा करता है जिसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, “सात पहाड़ियों के शहर” का उल्लेख रोम और वेटिकन में संभावित उथल-पुथल का संकेत देता है।
नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में क्या लिखा?
नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में तीसरे विश्व युद्ध के बारे में भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने लिखा, “एक देश में जनक्रांति के कारण नया नेता सत्ता संभालेगा, दूसरे देश में नया पोप बनेगा और चीन चर्च के खिलाफ युद्ध छेड़ देगा। नया धर्म (इस्लाम) इटली और फ्रांस तक पहुंचेगा, चर्च के खिलाफ कहर बरपाएगा और फिर तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा।”