India News (इंडिया न्यूज), Vatican City: अगर आपको कहा जाए कि दुनिया के इस देश में बच्चों के लिए एक भी अस्पताल नहीं है तो क्या आपको भरोसा होगा? चलिए हम आपको बतातें हैं। आपको ये जानकारी काफी हैरानी होगी कि, दुनिया के इस देश में बच्चों के लिए एक भी अस्पताल नहीं है। 95 सालों में वहां एक भी बच्चा पैदा नहीं हुआ है। इस देश का नाम है वेटिकन सिटी। यह वही देश है, जहां रोमन कैथोलिक ईसाई धर्म के सभी बड़े धर्मगुरु रहते हैं।
कौन है वो देश?
एक तरफ भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है, वहीं वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। इस देश की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यहां अब तक एक भी बच्चा पैदा नहीं हुआ है। 11 फरवरी 1929 को स्थापित इस देश में आज तक एक भी बच्चा पैदा नहीं हुआ है। यह इटली की राजधानी रोम में स्थित है। इसके अलावा, आपको वेटिकन सिटी के कुछ नियम हैरान कर देंगे। वेटिकन सिटी में नागरिकों को उनके धर्म के कारण शादी करने या बच्चे पैदा करने की इजाजत नहीं है। जिसके कारण यह देश दूसरे देशों से अलग है। वेटिकन सिटी में माता-पिता बनना सख्त मना है। यहां की ज्यादातर आबादी ब्रह्मचारी पुरुषों की है।
कितनी आबादी है इस देश की?
वेटिकन सिटी में बच्चों के लिए कोई अस्पताल या किसी तरह की सुविधा नहीं है। ऐसे में अगर कोई महिला गर्भवती हो जाती है तो नियमों के मुताबिक वह वेटिकन सिटी में बच्चे को जन्म नहीं दे सकती। जैसे ही पता चलता है कि कोई महिला गर्भवती है या प्रसव करने वाली है तो उसे बच्चे को जन्म देने तक वेटिकन सिटी से बाहर जाना पड़ता है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, वेटिकन सिटी में सिर्फ 499 लोग रहते हैं। यहां नागरिकता सिर्फ उन्हीं लोगों को दी जाती है जो शहर के अंदर काम करते हैं। यहां पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए खास ड्रेस कोड है, जिसमें मिनी स्कर्ट, शॉर्ट्स और स्लीवलेस ड्रेस पूरी तरह से बैन हैं।