India News (इंडिया न्यूज), Hafiz Saeed Aides killed : मुंबई हमले के गुनहगार हाफिज सईद के करीबी एक-एक कर पाकिस्तान में मारे जा रहे हैं। हर दूसरे दिन उसके किसी करीबी के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। अब इसी क्रम में सोमवार को हाफिज सईद के शार्प शूटर अब्दुल रहमान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले तीन सालों में उसके 15 से ज्यादा कमांडर, शार्प शूटर या फाइनेंसर मारे जा चुके हैं। लेकिन अब तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि इसके पीछे कौन है? पाकिस्तान इन घटनाओं के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराता रहा है, लेकिन कभी कोई सबूत पेश नहीं कर पाया।
इन हत्याओं के पीछे पाकिस्तान का हाथ!
लेकिन अब इन हमलों के पीछे एक अलग ही कहानी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव है। हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है, जिसे 2008 के मुंबई हमलों जैसे बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इसकी वजह से पाकिस्तान की काफी बदनामी होती है, क्योंकि मुंबई हमलों में अमेरिका समेत कई देश प्रभावित हुए थे। हर कोई चाहता है कि लश्कर का खात्मा हो जाए। इसलिए पाकिस्तानी सेना अपना काम करने में लगी हुई है।
एक और बात जो सामने आई है वो ये कि इस समय लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के बीच सत्ता संघर्ष चल रहा है। इसी के चलते दोनों एक-दूसरे के लोगों को निशाना बना रहे हैं। जमात के लोग हाफिज सईद के करीबियों की हत्या करके बॉस बनने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इसमें जमात को पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसियों का भी साथ मिल रहा है।
कौन हैं वो अज्ञात बंदूकधारी?
हाल ही में हाफिज सईद के कई करीबी मारे गए हैं। इनमें अबू क़ताल, कारी शहज़ादा और अब्दुल रहमान शामिल हैं, जो मार्च में मारे गए थे। ये लोग लश्कर के लिए अहम थे। इनमें से कुछ कमांडर थे, कुछ फाइनेंसर थे और कुछ शार्प शूटर थे। इन्हें निशाना बनाकर संगठन की रीढ़ तोड़ने की कोशिश की जा सकती है। इनमें से ज़्यादातर हत्याएं अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई बताई जा रही हैं और जांच से कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। इससे पता चलता है कि ये हमले सुनियोजित हैं और संभवतः किसी बड़े उद्देश्य से जुड़े हैं, जिसे सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
ईद से पहले मिल गया पाकिस्तान को ‘प्रसाद’? अमेरिका ने तान दी इस ताकतवर शख्स पर ‘बंदूक’
जेल में बंद इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार, हो गई बड़ी घोषणा, PM शहबाज के उड़े तोते