India News (इंडिया न्यूज), World Most Beautiful Girls: दुनिया में किसी भी देश की महिलाओं को सबसे खूबसूरत कहना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि खूबसूरती एक निजी अनुभव है। लेकिन आज हम आपको वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के अनुसार बताते हैं कि किस देश की महिलाएं ज्यादा खूबसूरत हैं। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां की महिलाएं सबसे खूबसूरत मानी जाती हैं।
सुंदरता की धारणाएँ अलग-अलग होती है
सुंदरता की धारणाएँ अक्सर सांस्कृतिक मान्यताओं, मीडिया के प्रभाव और व्यक्तिगत पसंद पर आधारित होती हैं। भारत जैसा विविधतापूर्ण देश भी इस सूची में शामिल है। भारतीय महिलाएँ अपनी गहराई, विविधता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया में जानी जाती हैं।
कौन सा देश है किस नंबर पर
आपको बता दें कि वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू में बिस्कॉलरली की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की की महिलाएं दुनिया में सबसे खूबसूरत मानी जाती हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर ब्राज़ील आता है। दुनिया में सबसे ज्यादा सुपर मॉडल ब्राजील से आती हैं। हालाँकि, कई दूसरे देश भी प्रतियोगिताएँ आयोजित करते हैं। खूबसूरत महिलाओं के मामले में फ्रांस तीसरे नंबर पर है। यहां की महिलाएं न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं।
भारत कौन से नंबर पर
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रूस का नाम आता है। यहां नतालिया वोडियानोवा और स्वेतलाना समेत कई अभिनेत्रियां और मॉडल अपनी खूबसूरती का लोहा मनवा चुकी हैं। छठे नंबर पर आती हैं भारतीय महिलाएं हैं।