India News (इंडिया न्यूज),Saudi Arabia:सऊदी अरब जाने वाले भारतीयों के लिए बुरी खबर है। सऊदी अरब ने आगामी हज सीजन से पहले 14 देशों के नागरिकों के उमराह, बिजनेस और पारिवारिक वीजा पर अस्थायी रोक लगा दी है। प्रतिबंधों की सूची में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कुल 14 देश शामिल हैं। पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया कि ये प्रतिबंध जून के मध्य तक प्रभावी रहेंगे। प्रभावित देशों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया और यमन शामिल हैं।

सऊदी अरब ने ऐसा क्यों किया?

हालांकि, जिनके पास अभी उमराह वीजा है, वे 13 अप्रैल तक सऊदी में रह सकते हैं। सवाल उठता है कि सऊदी अरब ने ऐसा क्यों किया? सऊदी अरब के अधिकारी इसके पीछे दो मुख्य कारण बताते हैं। पहला कारण यह है कि अनधिकृत लोग हज में भाग नहीं ले सकते, क्योंकि कई लोग मल्टीपल-एंट्री वीजा पर देश में आते हैं और हज के दौरान अवैध रूप से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होते थे। इससे भीड़भाड़ और सुरक्षा संबंधी खतरे बढ़ जाते थे। दूसरा कारण अवैध रोजगार है। दरअसल, लोग बिजनेस और फैमिली वीजा के जरिए सऊदी पहुंचे हैं और बिना इजाजत के काम कर रहे हैं। इससे श्रम बाजार में दिक्कतें बढ़ जाती हैं।

विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘हज के दौरान यात्रा नियमों में सुधार और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।’ मंत्रालय ने अपील की है कि जिन देशों के लिए अस्थायी वीजा पर प्रतिबंध लगाया गया है, वहां के यात्री नियमों का सख्ती से पालन करें। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर यात्री सऊदी अरब में अवैध रूप से रहते हैं, तो उन्हें पांच साल के लिए सऊदी में प्रवेश करने से रोका जा सकता है।

कब से वीजा जारी होना शुरू होगा?

हज यात्रियों की सुविधा के लिए सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 16 भाषाओं में डिजिटल गाइड लॉन्च किया है। इसमें उर्दू, अंग्रेजी, अरबी और फ्रेंच जैसी भाषाएं शामिल हैं। वहीं, अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जून के मध्य तक प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। प्रतिबंध हटने के बाद सामान्य वीजा प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन ने बदल दिया पूरा गेम, लॉच कर दिया अपना सबसे विनाशकारी हथियार, भारत से लेकर अमेरिका तक मच गया हड़कंप

गाजा छोड़िए…नेतन्याहू ने इस ताकतवर देश के दो सांसदों के साथ किया ऐसा काम, ट्रंप को भी लगा झटका 

भूलकर भी घी के साथ न खाएं ये 5 चीज़, शरीर के लिए करती है जहर का काम