India News (इंडिया न्यूज), Nuclear Weapons: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु हथियारों की होड़ तेज होती जा रही है। अमेरिकी परमाणु वैज्ञानिकों की ताजा रिपोर्ट कहती है कि भारत अब परमाणु बमों के मामले में पाकिस्तान से काफी आगे निकल गया है। फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट के वैज्ञानिकों ने कहा कि भारत के पास अब परमाणु बमों की संख्या 180 पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान के पास अभी भी परमाणु बमों की संख्या 170 है। रिपोर्ट कहती है कि शीत युद्ध के बाद परमाणु हथियारों की संख्या में कमी आई है, लेकिन यह अभी भी काफी ज्यादा है।

दुनिया में कितने देश परमाणु संपन्न हैं?

दुनिया में कुल 9 परमाणु हथियार संपन्न देश हैं जिनके पास 12,331 परमाणु बम हैं। अगर हम चीन की बात करें तो उसके परमाणु बमों की संख्या 600 पहुंच गई है। स्टेट्स ऑफ वर्ल्ड न्यूक्लियर फोर्सेज नाम की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और भारत तेजी से अपने परमाणु बमों की संख्या बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, ब्रिटेन और रूस परमाणु शक्ति बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका और रूस के पास दुनिया के 88 फीसदी परमाणु बम हैं। दुनिया में परमाणु बमों की संख्या कम करने के प्रयासों में कमी आई है। दुनिया में वारहेड्स की संख्या एक बार फिर बढ़ गई है। फ्रांस और इजरायल के परमाणु बमों की संख्या में स्थिरता है।

यूपी में इतना बढ़ गया बिजली का बिल, देने में छूट जाएंगे पसीने, जानिए किस महीने से पड़ने वाला है आपकी जेब पर असर

दुनिया में कितने परमाणु बम है?

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में कुल 12,331 परमाणु बम हैं, जिनमें से 9,604 सैन्य शस्त्रागार में हैं, जिनका इस्तेमाल मिसाइलों, लड़ाकू विमानों, युद्धपोतों और पनडुब्बियों में किया जाना है। अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस के 2100 परमाणु बमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इन बमों को बहुत कम समय में हमले के लिए तैयार किया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि हर देश अपने परमाणु बमों की वास्तविक संख्या पूरी तरह से छिपाकर रखता है, इसलिए उनके आंकड़े अनुमानित हैं। वैज्ञानिकों ने यह आंकड़ा सार्वजनिक जानकारी, ऐतिहासिक रिकॉर्ड और कभी-कभार लीक होने के आधार पर निकाला है।

भारत के पास कितने परमाणु बम है?

परमाणु हथियार रखने वाले देश इसे कम करने के बजाय लंबे समय तक बनाए रखने की तैयारी कर रहे हैं। ये देश अपनी परमाणु सेना का लगातार आधुनिकीकरण कर रहे हैं। भारत की बात करें तो एक साल पहले तक उसके परमाणु बमों की संख्या 174 थी, जो अब बढ़कर 180 हो गई है। वहीं पाकिस्तान अभी भी 170 के आंकड़े पर ही है। भारत दुनिया के उन चंद देशों में से एक है जो अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम (HEU) और हथियार ग्रेड प्लूटोनियम दोनों का उत्पादन कर रहा है। हालांकि, HEU का इस्तेमाल ज़्यादातर परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों में किया जाता है।

‘बॉलीवुड का मुझे अफॉर्ड करना बस का नहीं…’ कहने वाले महेश बाबू को क्यों भेजा ED ने नोटिस? पूरा मामला जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन