India News (इंडिया न्यूज),Russia–Ukraine War:रूस-यूक्रेन युद्ध में सऊदी अरब में शांति वार्ता शुरू होने वाली है, जिसके लिए जेलेंस्का, अमेरिकी मंत्री मार्को रुबियो और रूसी अधिकारी सऊदी अरब पहुंच चुके हैं। शांति वार्ता शुरू होने से पहले ही जेलेंस्की की ड्रोन सेना ने रूस को हिलाकर रख दिया है। यूक्रेन ने मंगलवार को मॉस्को पर बड़ा हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉस्को पर एक साथ 70 ड्रोन दागे गए हैं। यूक्रेन ने करीब एक घंटे तक रूस में लगातार हमले किए हैं।

हमलों में रिहायशी इमारतों को बनाया निशाना

इन हमलों में कई रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया है। रूस की राजधानी मॉस्को के नजदीकी शहरों पर भी कई हमले हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलोम्ना और डोमोडेडोवो में लगातार कई हमले हुए हैं। इन हमलों के बाद वार्ता से पहले जेलेंस्की की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं। यूक्रेन के हमले जारी हैं रूसी एयर डिफेंस ने अब तक करीब 58 ड्रोन नष्ट कर दिए हैं। यूक्रेन के हमले जारी हैं, इन हमलों को देखते हुए मॉस्को एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है और कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हमले में हताहतों की जानकारी अभी नहीं दी गई है। इस हमले से जेद्दा में होने वाली शांति वार्ता प्रभावित हो सकती है।

युद्ध विराम समझौते पर बनेगी सहमति

रूस युद्ध को तीन साल से ज़्यादा हो चुके हैं और आज सऊदी अरब में अमेरिकी, यूक्रेनी और रूसी अधिकारियों की बैठक होने जा रही है। उम्मीद है कि इस बैठक में युद्ध विराम समझौते पर सहमति बनेगी। शांति को लेकर पहले भी अमेरिकी और रूसी अधिकारियों की बैठक हो चुकी है, लेकिन इस बैठक को निर्णायक माना जा रहा है क्योंकि राष्ट्रपति जेलेंस्की खुद सऊदी में मौजूद हैं।

क्राउन प्रिंस ने की तारीफ़

यूक्रेन के राष्ट्रपति मंगलवार को सऊदी अरब पहुँचे। मोहम्मद बिन सलमान ने उनका स्वागत किया। जेद्दा रवाना होने से पहले जेलेंस्की ने शांति वार्ता के प्रयासों के लिए सऊदी अरब सरकार का शुक्रिया अदा किया और मध्यस्थता में मोहम्मद बिन सलमान की भूमिका की तारीफ़ की।

Tanishq Showroom Robbery: आरा में दिनदहाड़े 25 करोड़ की लूट, तनिष्क शोरूम में हथियारबंद अपराधियों का किया ताबड़तोड़ हमला, बंदूक की नोंक पर उड़ाए जेवरात

भूपेश बघेल पर ED की कार्रवाई के बाद अधिकारियों के काफिले पर पथराव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

Delhi Weather News Today: दिल्ली-नोएडा में मौसम का बदलता मिजाज; कभी बादल, 13 से 15 मार्च के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना