India News (इंडिया न्यूज), Pakistan Public On Waqf Law : संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इसे मंजूरी दे दी है। इसके बाद वक्फ संशोधन विधेयक 2025 अब कानून बन गया है। वक्फ कानून को लेकर देश में काफी बवाल मचा हुआ है। सरकार जहां इसे मुस्लिम समुदाय के लिए अच्छा बता रही है, वहीं विपक्ष इसे मुसलमानों के खिलाफ सरकार की साजिश बता रहा है। देश में तो इसे लेकर बवाल मचा ही हुआ है, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इस वक्फ कानून की काफी चर्चा हो रही है।
पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने लोगों के बीच जाकर उनसे इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने वक्फ बिल को लेकर उनकी राय ली। इस पर एक शख्स ने कहा कि ऐसा तो होना ही था। जिस देश में हिंदुओं की संख्या ज्यादा है, वहां फैसला उनके हक में ही जाएगा। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी वहां बाबरी मस्जिद को गिराने का काम किया गया था। उसके बाद भी फैसला हिंदुओं के हक में सुनाया गया था।
कानून मुसलमानों के लिए बेहतर, इसका समर्थन करता हूं
वहीं, एक अन्य पाकिस्तानी व्यक्ति ने कहा कि भारत में जो भी फैसला दिया जाता है, वह मुसलमानों के खिलाफ होता है। वहां की मौजूदा सरकार उन्हें परेशान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती। मुसलमानों के साथ हमेशा दोहरा व्यवहार किया जाता है।
तो इस पर यूट्यूबर का कहना है कि पाकिस्तान से ज्यादा मुसलमान वहां रहते हैं। वे वहां अच्छे से रहते हैं। इस पर एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने कहा कि अगर यह कानून मुसलमानों के लिए बेहतर है तो मैं इसका समर्थन करता हूं।
मुस्लिम संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने शनिवार (5 अप्रैल 2025) को इस बिल के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। AIMPLB दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, विजयवाड़ा, मलप्पुरम, पटना, रांची, मलेरकोटला और लखनऊ में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगा। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, सत्ताधारी पार्टी ने बहुमत का दुरुपयोग किया है और बिल को जबरन थोपा गया है।