India News (इंडिया न्यूज), Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। इसका असर अब दिखने लगा है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके पीछे लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी का हाथ बताया जा रहा है। भारत की कार्रवाई के बाद कसूरी ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उसने हमले की निंदा की है और कहा है कि वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं है।

भारत ने की ये कार्रवाई

भारत ने बुधवार रात सीसीएस की बैठक में पांच बड़े फैसले लिए। इसमें सिंधु जल संधि रोकने समेत कई सख्त कदम उठाए गए। इसके बाद लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने बयान जारी किया है। उसने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उसका कहना है कि यह भारत की साजिश है।

‘आजकल कलमा सीख रहा हूँ…’, निशिकांत दुबे ने पहलगाम हमले के बाद हिंदुओं को दे दी क्लास, सीख लो नहीं तो…

आतंकी कसूरी ने क्या कहा?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकी सैफुल्लाह कसूरी का वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कह रहा है कि, ”हम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हैं। इस हमले के बहाने भारत के मीडिया ने मुझे जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान को भी दोषी ठहराया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत पाकिस्तान को खत्म करना चाहता है। वह युद्धप्रिय दुश्मन है। उसने कश्मीर में 10 लाख की सेना भेजकर युद्ध जैसा माहौल बना दिया है।” कसूरी का कहना है कि पहलगाम में हमला भारत ने ही कराया है और वह इसके लिए जिम्मेदार है। यह उसकी साजिश है। पाकिस्तान का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

‘ताबूत पर अंतिम कील ठोकने की शुरुआत…’CM Yogi ने दे दिया बड़ा सकेंत, पाकिस्तान के उड़े होश